फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Agricultural material and car destroyed due to fire in the house of Dhangaur village

Damoh News: धनगौर गांव के मकान में लगी आग से कृषि सामग्री और कार हुई खाक, गांव के लोगों पर लगाया आगजनी का आरोप

Sun, 06 Oct 2024 04:11 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2024 04:11 PM IST
सार

दमोह में एक घर में आग लगने से काफी नुकसान हुआ। कृषि उपकरण सहित एक कार जल गई। पीड़ित परिवार ने आग के मामले में गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस को आवेदन दिया गया। 

विज्ञापन
Damoh News: Agricultural material and car destroyed due to fire in the house of Dhangaur village
मकान में लगी आग बुझाता किसान

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम धनगौर में शनिवार रात एक मकान में आग लग गई। इस आग में कृषि सामग्री और एक कार जलकर खाक हो गई। मकान मालिक ने अपने परिवार के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। फायर ब्रिगेड वाहन और पुलिस को बुलाया गया, बाद में आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रमेश पिता शीलकुमार यादव (45) के घर में आग लगी थी। रात्रि तीन बजे के करीब उन्होंने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। सभी लोग मोके पर आए, लेकिन जब तक मकान के अंदर रखी सामग्री जलकर राख़ हो गई थी। शीलरानी आदिवासी ने घर में आग लगी देखी उसके बाद उन्होंने बाजू मे रहने वाली अंजलि साहू को जगाया और उसके बाद रमेश यादव को सूचना दी। आग को काबू करने के लिए पहले घर में रखे पानी से आग बुझाई और फिर फायर ब्रिगेड वाहन को बुलाया गया उसके बाद आग को काबू किया गया।
विज्ञापन


इन पर लगाया आरोप
रविवार को रमेश यादव ने तेंदूखेड़ा थाने में थाना प्रभारी को आवेदन दिया। इसमें उन्होंने बताया कि गांव के गोविंद यादव, गुल्ला यादब, मनु यादव, सरपंच यादव, करिया यादव, रोहित यादव ने एक राय होकर उसके घर में आग लगाई है। इके कारण मकान, भूसा कृषि सामग्री और एक कार जलकर खाक हो गई। रमेश के बड़े भाई गनेश यादव ने बताया कि जिन लोगों के नाम दिए हैं वह कुछ दिनों से मेरे भाइयों से विवाद कर रहे है। शनिवार के दिन सभी एक राय होकर विवाद करने बैठे थे और आग लगाने की बात कह रहे थे। रात को घर में आग लग गई। जिस घर में आग लगी है वह मुख्य मार्ग पर है जबकि परिवार के लोग अंदर गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार ने बताया ग्राम धनगौर में एक मकान में आग लगाने की सूचना मिली थी। पीड़ित ने लिखित आवेदन थाने में दिया था। मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है, मामला दर्ज किया जा रहा है। उसके बाद जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed