फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   the administration rescued the woman trapped in the flood and sent her to the hospital

Damoh: सांप के डसने के बाद घंटों बाढ़ में फंसी रही महिला, प्रशासन ने रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया

Thu, 12 Sep 2024 03:16 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2024 03:16 PM IST
सार

MP: दमोह जिले के हटा ब्लाक के बंधा गांव में बुधवार रात एक महिला को सांप ने डस लिया था। जिसे इलाज के असपताल ले जाना जरूरी था, क्योंकि घर के चारों ओर बाढ़ का पानी भरा था। महिला काफी देर तक इंतजार करती रही। इसके बाद कलेक्टर को जानकारी लगते ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से महिला को पानी से बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
the administration rescued the woman trapped in the flood and sent her to the hospital
महिला का रेस्क्यू करती टीम

विस्तार

दमोह जिले के हटा ब्लाक के बंधा गांव में बुधवार रात एक महिला को सांप ने डस लिया था। जिसे इलाज के असपताल ले जाना जरूरी था, क्योंकि घर के चारों ओर बाढ़ का पानी भरा था। महिला काफी देर तक इंतजार करती रही। इसके बाद कलेक्टर को जानकारी लगते ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से महिला को पानी से बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जिले में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण ग्रामीण अंचलों में चारों ओर बाढ़ के हालात बने हुए हैं। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में गंभीर हालत में मरीजों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

हटा ब्लाक के रनेह थाना अंतर्गत आने वाले बंधा गांव में भी बाढ़ के हालात है। इस दौरान काजल रजक नाम की महिला को बुधवार रात सांप ने डस लिया जो इलाज के अभाव में घर पर ही काफी देर परेशान होती रही। महिला का पूरा घर पानी से घिरा हुआ था। उसे अस्पताल तक ले जाना किसी भी हालत में संभव नहीं था। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को जानकारी लगी तो गुरुवार सुबह उनके निर्देश पर हटा एसडीएम राकेश मरकाम के नेतृत्व में रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह ने एसडीआरएफ की टीम और पुलिस के साथ मिलकर महिला का रेस्क्यू किया। पीड़ित महिला काजल पति बलराम रजक को मोटरबोट के सहारे पानी से निकालकर हटा बीएमओ डॉ उमाशंकर पटेल और स्टाफ की मौजूदगी में 108 वाहन की मदद से हटा सिविल अस्पताल भिजवाया जहां पर महिला का इलाज जारी है।


इसी तरह गैसाबाद थाना के मुराछ गांव में दो गर्भवती महिलाएं पानी में फसी हुई थी। जिसमें भारती पति राजकुमार अहिरवार और एक अन्य महिला इन्हें अस्पताल पहुंचाना जरूरी था। रेस्क्यू दल ने दोनों महिलाओं को निकालकर हटा सिविल अस्पताल भिजवाया। लगातार हो रही बारिश के कारण चारों ओर बाड़ के हालात बने हैं क्योंकि नदी नाले उफान पर हैं। इसलिए जहां भी लोगों के फंसे होने की सूचना जिला प्रशासन को मिल रही है। तत्काल उनका रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed