फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh ABVP creates ruckus over chaos in school and college SDM gets angry over recording snatches mobile

Damoh: स्कूल और कॉलेज में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी का हंगामा, रिकॉर्डिंग पर भड़के एसडीम, छीना मोबाइल

Mon, 25 Nov 2024 10:20 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 10:20 PM IST
सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों की मांग थी कि जिले भर में संचालित शिक्षण संस्थानों में कई तरह की असुविधाएं हैं, जिन्हें ठीक किया जाए। ज्ञापन लेने जैसे ही एसडीएम पहुंचे तो छात्रों ने मना कर दिया और कलेक्टर ज्ञापन देने की मांग की।

विज्ञापन
Damoh ABVP creates ruckus over chaos in school and college SDM gets angry over recording snatches mobile
हंगामा करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता सोमवार दोपहर दमोह कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनकी मांग थी कि जिले भर में संचालित शिक्षण संस्थानों में कई तरह की असुविधाएं हैं, जिन्हें ठीक किया जाए। कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लेने जैसे ही एसडीएम आरएल बागरी पहुंचे तो छात्रों ने मना कर दिया और कहा कि जब तक कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं आएंगे वह ज्ञापन नहीं देंगे।

विज्ञापन


करीब एक घंटे तक एबीवीपी के छात्र हंगामा और नारेबाजी करते रहे, लेकिन कलेक्टर नहीं आए। ऐसा इसलिए क्योंकि कलेक्टर किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में थे। एसडीएम ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। बातचीत के दौरान एबीवीपी का एक छात्र एसडीएम की रिकॉर्डिंग करने लगा तो एसडीएम ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। थोड़ी देर झूमाझपटी भी हुई, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। बड़ी मुश्किल से यह छात्र अपर कलेक्टर मीना मसराम को ज्ञापन देने पर सहमत हुए और उसके बाद उन्होंने ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि शिक्षण संस्थानों में कई तरह की असुविधा है। कॉलेज में स्टॉफ की कमी के कारण ठीक से पढ़ाई नहीं होती। सरकारी छात्रावास में बच्चों को बेहतर भोजन नहीं मिलता, उन्हें स्वच्छ पानी पीने नहीं मिलता, उसकी व्यवस्था की जाए। इसके अलावा कई जगह जर्जर स्कूल भवनों में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं उन भवनों को गिराकर नए भवनों का निर्माण कराया जाए। इस तरह की कई मांग लेकर एबीवीपी के छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। हालांकि, कलेक्टर के ज्ञापन लेने के लिए न आने को लेकर छात्रों में रोष था। उन्होंने कहा कि हम जिले भर से यहां पहुंच गए और कलेक्टर चंद सीढ़ियों से उतरकर नीचे नहीं आ रहे। इस बात का उन्हें खेद है। बाद में ज्ञापन देने के बाद सभी छात्र वहां से वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए बुलाई पुलिस
कलेक्टर को ज्ञापन देने की जिद पर अड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य काफी आक्रामक हो गए और उन्होंने तेज नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल बिगड़ता देख मौके पर मौजूद कोतवाली टीआई आनंद राज ने अतिरिक्त पुलिसकर्मी मौके पर बुलाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके। हालांकि बातचीत से मामला शांत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed