फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A youth who came to the fair on a bike stolen from a policeman was arrested

Damoh: पुलिसकर्मी की चोरी हुई बाइक से मेला घूमने आया युवक गिरफ्तार, चार हजार में खरीदी थी; दूसरे की तलाश जारी

Sun, 02 Feb 2025 12:27 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2025 12:27 PM IST
सार

रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की हीरो पैशन एक्सप्रो से बुंदेली मेला घूमने आया है, जो चोरी हुई बाइक से मिलती-जुलती है। कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक कलीम खान, आरक्षक ओम प्रकाश और गोविंद कुर्मी ने कीर्ति स्तंभ पर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन
A youth who came to the fair on a bike stolen from a policeman was arrested
आरोपी से बरामद बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह कोतवाली में पदस्थ पुलिसकर्मी की चोरी हुई बाइक को पुलिस ने शनिवार रात मेला से बरामद कर लिया है। इस बाइक को लेकर एक युवक बुंदेली मेला घूमने आया था। जिसे किसी युवक ने पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पकड़े गए युवक ने बताया उसने यह बाइक चार हजार में खरीदी थी।
विज्ञापन


घटना 28 नवंबर 2024 की है। कोतवाली थाने में तैनात आरक्षक गोविंद कुर्मी की बाइक दमोह बस स्टैंड से चोरी हो गई थी। इस मामले में धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। शनिवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की हीरो पैशन एक्सप्रो से बुंदेली मेला घूमने आया है, जो चोरी हुई बाइक से मिलती-जुलती है। कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक कलीम खान, आरक्षक ओम प्रकाश और गोविंद कुर्मी ने कीर्ति स्तंभ पर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


चार हजार में खरीदी थी चोरी की बाइक
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वीरेंद्र लोधी (32) निवासी छोटी देवरी, थाना कुम्हारी दमोह का निवासी बताया। उसने बताया कि यह चोरी की बाइक उसने पिपरिया टिकरी निवासी मुलू लोधी से 4 हजार रुपए में खरीदी थी। पुलिस ने वीरेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है वहीं बाइक बेचने वाले मुलू लोधी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे रोकने के लिए यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को के नेतृत्व में टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों पर जांच अभियान चलाया। जिसमें 36 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
यातायात पुलिस के द्वारा शनिवार रात पावर ग्रिड तिराहा, धरमपुरा तिराहा और किल्लाई नाका पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहनों पर कार्रवाई की। इन वाहनों से कुल 11,600 रुपए का समन शुल्क वसूला गया।


शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए एक मिनी ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इस मामले को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान दस्तावेजों की भी गहन जांच की। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। पुलिस का ध्यान नशे में वाहन चलाने वालों पर है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed