फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh A youth from a particular community attacked a devotee going to Jageshwarnath Dham demanded goonda tax

Damoh News: जागेश्वरनाथ धाम जा रहे श्रद्धालु पर युवक ने किया हमला, गुंडा टैक्स भी मांगा, पुलिस ने निकाला जुलूस

Mon, 06 Jan 2025 08:24 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2025 08:24 AM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद की जिला अध्यक्ष अंजू खत्री ने बताया कि इसके पहले भी गढ़ी मोहल्ला और चमन चौराहा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा हिंदू तीर्थयात्रियों के साथ इस प्रकार की मारपीट और अभद्रता की घटनाएं हो चुकी हैं। वहां अतिक्रमण होने के कारण रास्ता सकरा है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है।

विज्ञापन
Damoh A youth from a particular community attacked a devotee going to Jageshwarnath Dham demanded goonda tax
हमले से घायल कार चालक

विस्तार

दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के गढ़ी मोहल्ला इलाके में चमन चौराहे पर समुदाय विशेष के युवक ने रविवार दोपहर सागर निवासी एक कार चालक पर हमला कर दिया। बदमाश ने मारपीट कर उससे गुंडा टैक्स भी मांगा। घायल पवन कुमार अपने परिवार के साथ बांदकपुर जागेश्वरनाथ धाम के दर्शन करने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों से जुड़े लोग कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के दौरान उसका जुलूस भी निकाला।

विज्ञापन


घायल पवन कुमार ने बताया कि वह गूगल मैप के माध्यम से बांदकपुर जागेश्वरनाथ धाम के दर्शन करने जा रहे थे। घटनास्थल से करीब 200 मीटर पहले से एक युवक पीछे से बाइक से लगातार तेज हॉर्न बजा रहा था और गालियां दे रहा था। रास्ता सकरा था, इसलिए साइड देने की स्थिति नहीं बन रही थी। इसी बीच आरोपी ने अपनी बाइक कार के आगे लाकर खड़ी कर दी और गाली-गलौज करते हुए मेरे पास आ गया। मैंने जैसे ही कार का दरवाजा खोला उसने किसी चीज से मेरे सिर पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने कहा कि यहां से निकलने के लिए पैसे देने होंगे। कुछ ही देर में मेरे परिवार के अन्य लोग दूसरी कार से वहां पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग गया। कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि हमला करने वाले आरोपी का नाम जुनैद खान है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अब उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद की जिला अध्यक्ष अंजू खत्री ने बताया कि इसके पहले भी गढ़ी मोहल्ला और चमन चौराहा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा हिंदू तीर्थयात्रियों के साथ इस प्रकार की मारपीट और अभद्रता की घटनाएं हो चुकी हैं। वहां अतिक्रमण होने के कारण रास्ता सकरा है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। पहले भी पुलिस प्रशासन को ज्ञापन दिए गए हैं, लेकिन इस तरह के कृत्यों में कमी नहीं आ रही। इस बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की गई है कि इस अव्यवस्था को ठीक करें और असामाजिक तत्वों को सबक सिखाएं, अन्यथा हिंदू संगठनों को विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचा अमला
बांदकपुर, कुंडलपुर जाने वाले मार्ग पर गढ़ी मोहल्ला के समीप अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग के बाद शाम को पुलिस प्रशासन जेसीबी अमला लेकर वहां पहुंचा। अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया और खुद अतिक्रमण हटाने की बात कही। इसके बाद अधिकारी वापस हो गए। इस दौरान दमोह के प्रभारी एसडीएम एनके चौरसिया, तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएमओ नगर पालिका प्रदीप शर्मा, आरआई नीलेश और थाना प्रभारी कोतवाली आनंद राज सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
 

हमले से घायल कार चालक

 

हमले से घायल कार चालक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed