फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A young man going to take bath in the nursery saw a leopard in Damoh

Damoh News: नर्सरी में नहाने जा रहे युवक को दिखा तेंदुआ, वन विभाग बता रहा लकड़बग्घा; जानें मामला

Mon, 28 Oct 2024 06:09 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 28 Oct 2024 06:09 PM IST
सार

Damoh: छोटू रैकवार ने बताया वन विभाग की नर्सरी में अपने साथी के साथ नहाने जा रहा था। तभी उसकी नजर एक जानवर पर पड़ी। गौर से देखा तो वह तेंदुआ था। वहां मौजूद लोगों को डर लगने लगा। 

विज्ञापन
A young man going to take bath in the nursery saw a leopard in Damoh
घटिया पर तेंदुए ने बनाया निवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत सैलवाड़ा गांव में सोमवार सुबह फिर तेंदुआ दिखाई दिया। जब कुछ युवक नर्सरी में नहाने जा रहे थे, उस दौरान तेंदुआ सामने आ गया। जिसके बाद इन युवकों के होश उड़ गए और पुष्टि भी हो गई कि दिखाई देने वाला जानवर तेंदुआ ही है, जिसे वन विभाग लकड़बग्घा बता रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार सुबह ग्रामीण विमलेश यादव को भी शौच के लिए जाते समय एक बड़ा जानवर दिखा था। मामले की जानकारी विमलेश द्वारा वन विभाग को दी गई थी। वन अमले ने बताया था कि वहां पर बड़ा जानवर लकड़बग्घा है, उसके बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन सोमवार को जब एक अन्य युवक को तेंदुआ दिखा तो पुष्टि हो गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने चौकीदारों को नर्सरी के पास सुरक्षा की दृष्टि से तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


नहाने जा रहे थे
सैलवाड़ा निवासी छोटू रैकवार ने बताया कि सैलवाड़ा बीट में वन विभाग की नर्सरी है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में पानी भरा हुआ है। हम लोग अक्सर वहां पर नहाने के लिए जाते हैं। सोमवार को मैं अपने साथी के साथ इस नर्सरी के अंदर नहाने जा रहा था। तभी मेरी नजर एक जानवर पर पड़ी गौर से देखा तो वह तेंदुआ था। हम लोगों को डर लगा, लेकिन तेंदुए की नजर हम लोगों पर नहीं पड़ी। उससे पहले हम लोग नर्सरी से निकल आए और बाद में इसकी सूचना वन अमले को दी। विमलेश यादव ने भी बताया कि गुरुवार को जो जानवर को मैंने देखा था वह लकड़बग्घा नहीं था, क्योंकि मैं लकड़बग्घे को जानता हूं वह तेंदुआ ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुआ ने बनाए निवास
सैलवाड़ा बीट के आगे सिलपुरा बीट है। यहां पर तेंदुआ है, इसकी जानकारी वन विभाग को भी है। कुछ महीने पूर्व जबलपुर मार्ग की घटिया पर एक तेंदुए ने अपना बसेरा बनाया हुआ था और वह जंगलों की ओर भी घूमता रहता था। हो सकता है यह वही तेंदुआ हो जिसने अब नर्सरी के अंदर अपना ठिकाना बना लिया है। क्योंकि इस नर्सरी में जानवर अक्सर दिखाई देते हैं। भालू, नीलगाय, हिरण लोगों ने यहां पर देखे हैं और भालू और नीलगाय का शिकार भी यहीं पर हुआ था। पिछले चार दिन से तेंदुआ इसी नर्सरी के आसपास घूम रहा है। क्योंकि नर्सरी के अंदर एक तलैया है, जिसमें बारह माह पानी भरा रहता है और पानी के कारण ही तेंदुआ यहां पर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed