फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh A mother and son riding a bike were hit by a truck, the son got trapped under the truck

Damoh News: मां-बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक समेत ट्रक के नीचे एक घंटे फंसा रहा युवक, दोनों गंभीर घायल

Sun, 18 Aug 2024 10:04 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2024 10:04 AM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई माधव राय और प्रधान आरक्षक प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे बाद युवक को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया। दोनों मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Damoh A mother and son riding a bike were hit by a truck, the son got trapped under the truck
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत आने वाले अभाना गांव में शनिवार शाम एक ट्रक चालक ने राखी खरीदने जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गया था, जिसे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। युवक इतनी बुरी तरह ट्रक के नीचे फंसा था, जिसे देखकर हर कोई सहम गया। उसका पैर घुटने के पास से मुड़ गया था और वह दर्द से चिल्ला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम नोहटा थाना के पटना दुर्ग निवासी 20 वर्षीय करन पिता रामलाल अहिरवार अपनी मां को लेकर अभाना के बाजार में राखी खरीदने के लिए जा रहा था। जैसे ही वे गुंहची के पुल के करीब पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रक (क्रमांक यूपी 75 एटी 5077) के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से करन की मां उछलकर दूर जा गिरी और घायल हो गई, जबकि करन बाइक समेत ट्रक के नीचे आकर फंस गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत एकत्रित हो गए और करन को बाहर निकालने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई माधव राय और प्रधान आरक्षक प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद करन को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया और उसे डायल हंड्रेड की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed