फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   mini bus full of pilgrims going to Mathura Vrindavan fell from Nohta bridge in damoh

Damoh: मथुरा-वृंदावन जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरी मिनी बस नोहटा पुल से गिरी, 17 यात्री घायल; दो की हालत गंभीर

Mon, 09 Dec 2024 01:10 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2024 01:10 PM IST
सार

Damoh: दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर मथुरा वृंदावन जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरी मिनी बस डिवाइडर से टकराकर नोहटा पुल से नीचे गिर गई। जिसमें बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन
mini bus full of pilgrims going to Mathura Vrindavan fell from Nohta bridge in damoh
क्षतिग्रस्त बस जिला अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार रात मथुरा वृंदावन जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरी मिनी बस डिवाइडर से टकराकर नोहटा के पुल से नीचे गिर गई। जिसमें बस में सवार सभी 17 यात्री घायल हो गए। 20 फिट नीचे बस गिरते ही यात्रियों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों की टीम के द्वारा घायलों का इलाज शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो को हालात गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया। गनीमत रही बस नदी में पानी के बीच नहीं गिरी नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा और जबलपुर निवासी यादव लोग संजय ट्रैवल्स की मिनी बस क्रमांक एमपी 20 टीए 1615 में सवार होकर रविवार रात मथुरा वृंदावन की यात्रा पर निकले थे। मिनी बस में चालक सहित 18 यात्री सवार थे। रात करीब दो बजे बस नोहटा थाना के पुल से गुजर रही थी। तभी बस सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे गिर गई। यहां भी बस तीन बार पलटी जिसके बाद घायल यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण पुल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों की टीम के द्वारा इलाज शुरू किया गया। गनीमत रही कि 10-15 मीटर आगे बस नहीं पलटी नहीं तो बस पानी में गिर जाती और कई लोगों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
घटना की जानकारी कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी को मिलने पर सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम तेंदूखेड़ा सौरभ गंधर्व, सीएसपी अभिषेक तिवारी को अस्पताल भेजा गया। जहां सीएमएचओ मुकेश कुमार जैन के नेतृत्व में जिला अस्पताल में ड्यूटी रत डॉक्टर रेक्शन एल्बर्ट, डॉ मनीष संगतानी, डॉक्टर विक्रम पटेल, डॉक्टर शोभाराम यादव  ने घायलों का इलाज कर भर्ती किया। घटना के बाद बस चालक तत्काल फरार हो गया था। घायल यात्री सभी यादव समाज के बताए गए हैं। 17 यात्रियों में दो यात्रियों की हालत गंभीर होने पर तत्काल इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुए घायल
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि यादव परिवार के लोग जबलपुर से मथुरा वृंदावन यात्रा के लिए जा रहे थे। घायलों में बृजबल पिता नवीन 3 वर्ष, राजकुमार पिता गजेंंद्र 40, शिवकुमार पिता संजय 46, शगुन पिता गजेंद्र 16,गुंजा पति नवीन 33 , विजयलक्ष्मी पति विजय 52, निशा पति विजय 31, वैष्णवी पिता राजकुमार 10 , तनिष्का पिता मदनलाल 20, राजकुमार पिता मदनलाल 60 , नवीन पिता सीताराम 34 सभी निवासी छिंदवाड़ा, संजय पिता प्रेमलाल 60 तिलक वार्ड नागपुर, हर्षवाल पिता राजकुमार 39 बालाघाट, मेघा पति सतीश 30 निवासी जबलपुर, आरती पति गजेंद्र 45 शास्त्री ब्रिज नरसिंह मंदिर के पास जबलपुर, साक्षी पति संजय उम्र 24 निवासी रामटेक नागपुर यह सभी घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से सभी दो गंभीर घायलों के साथ जबलपुर चले गए थे। 15 फिट नीचे बस गिरते ही यात्रियों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों की टीम के द्वारा घायलों का इलाज शुरू किया गया और दो को हालात गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया। गनीमत रही बस नदी में पानी के बीच नहीं गिरी नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

जानकारी के अनुसार जबलपुर और सिवनी निवासी कुछ लोग संजय ट्रैवल्स की मिनी बस क्रमांक एमपी 20 टीए 1615 में सवार होकर रविवार रात मथुरा वृंदावन की यात्रा पर निकले थे। मिनी बस में चालक सहित 18 यात्री सवार थे। रात करीब दो बजे बस नोहटा थाना के पुल से गुजर रही थी। तभी बस सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे गिर गई। यहां भी बस तीन बार पलटी  जिसके बाद घायल यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण पुल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों की टीम के द्वारा इलाज शुरू किया गया। गनीमत रही कि 10-15 मीटर आगे बस नहीं पलटी नहीं तो बस पानी में गिर जाती और कई लोगों की जान जा सकती थी।


अस्पताल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
घटना की जानकारी कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी को मिलने पर सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम तेंदूखेड़ा सौरभ गंधर्व, सीएसपी अभिषेक तिवारी को अस्पताल भेजा गया। जहां सीएमएचओ मुकेश कुमार जैन के नेतृत्व में जिला अस्पताल में ड्यूटी रत डॉक्टर रेक्शन एल्बर्ट, डॉ मनीष संगतानी, डॉक्टर विक्रम पटेल, डॉक्टर शोभाराम यादव ने घायलों का इलाज कर भर्ती किया। घटना के बाद बस चालक तत्काल फरार हो गया था। घायल यात्री सभी यादव समाज के बताए गए हैं। 17 यात्रियों में दो यात्रियों की हालत गंभीर होने पर मासूम शिवा और निशा को तत्काल इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया।
 

क्षतिग्रस्त बस जिला अस्पताल में भर्ती घायल

क्षतिग्रस्त बस

क्षतिग्रस्त बस जिला अस्पताल में भर्ती घायल

क्षतिग्रस्त बस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed