फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh truck overturned after its wheel came off while moving on Bidari valley of Damoh-Jabalpur highway

Damoh News: दमोह-जबलपुर हाइवे की बिदारी घाटी पर चलते ट्रक का पहिया निकलने से पलटा, बड़ा हादसा टला

Tue, 05 Nov 2024 02:36 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2024 02:36 PM IST
सार

टायरों से लोड ट्रक जबलपुर से दमोह जाते वक्त जबेरा थाना की बिदारी घाटी पर उतरते समय पलटा है। सड़क पर हुए गड्ढों में ट्रक का पहिया गिरने से ट्रक से टायर अलग हो गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

विज्ञापन
Damoh truck overturned after its wheel came off while moving on Bidari valley of Damoh-Jabalpur highway
सड़क पर पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले से होकर गुजरने वाले दमोह-जबलपुर नेशनल हाइवे पर जबेरा बिदारी घाटी पर मंगलवार सुबह एक ट्रक का पिछला पहिया निकलने से वह पलट गया। ट्रक जबलपुर से दमोह की ओर जा रहा था। गनीमत रही कि ट्रक सड़क किनारे पलटने से बड़ा हादसा टल गया और चालक परिचालक भी सुरक्षित हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और चालक, परिचालक को ट्रक से बाहर निकाला।

विज्ञापन


टायरों से लोड ट्रक जबलपुर से दमोह जाते वक्त जबेरा थाना की बिदारी घाटी पर उतरते समय पलटा है। सड़क पर हुए गड्ढों में ट्रक का पहिया गिरने से ट्रक से टायर अलग हो गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह पहली घटना नहीं है, जब इस मार्ग पर ट्रक पलटा हो। बल्कि खस्ताहाल सड़क के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। राहत की बात रही कि जब हादसा हुआ ट्रक के आगे पीछे कोई वाहन नहीं था और अनियंत्रित ट्रक घाटी में जाकर जाकर रुक गया और खाई में गिरते-गिरते बच गया। हादसे की जानकारी लगते ही एनएचएआई 34 की पेट्रोलिंग टीम 1033 ने घटना स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा प्रदान करते हुए यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया।
विज्ञापन


एनएचएआई के आरपीओ आनंद अहिरवार, तारा सिंह राजपूत की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से चालक परिचालक को बाहर निकालते हुए सुरक्षित किया। वहीं, एनएचएआई से वाहनों की आवाजाही को सुचारू रूप से चालू रखा। बता दें, दमोह-जबलपुर मार्ग में इतने अधिक गड्ढे हो चुके हैं कि लोगों का सफर यहां जोखिम भरा हो गया है। यह मार्ग नेशनल हाइवे में शामिल हो गया है, लेकिन अभी तक इस हाइवे का काम शुरू नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed