फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh A grave badger seen on the roof of the house ran away as soon as the forest department team reached it

Damoh News: घर की छत पर दिखा कबर बिज्जू, जानें कितना खतरनाक होता है नेवले की तरह दिखने वाला ये जानवर

Thu, 29 Aug 2024 10:59 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 10:59 AM IST
सार

दमोह में एक घर की छत पर कबर बिज्जू दिखने की सूचना है। हालांकि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक वह भाग चुका था। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
damoh A grave badger seen on the roof of the house ran away as soon as the forest department team reached it
खतरनाक होता है कबर बिज्जू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दमोह शहर के एसपीएम नगर में बुधवार रात जंगली जानवर कबर बिज्जू देखा गया। जैसे ही लोगों ने इस जीव को देखा, वे दहशत में आ गए और टॉर्च की रोशनी में उसका वीडियो बनाया। कॉलोनी के रहवासियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उसी बीच कबर बिज्जू पेड़ों पर चढ़ते हुए भाग गया।
विज्ञापन


एसपीएम नगर निवासी लकी नामदेव के घर के छत की पास लगे पेड़ पर बुधवार रात करीब 12 बजे लोगों ने जंगली जानवर को देखा तो घर के लोगों को सूचित किया। इसके बाद टॉर्च जलाकर देखा तो वह कबर बिज्जू दिखाई दिया। जो पेड़ से होते हुए छत पर आ गया था। लोगों ने उजाले में उस पर नजर रखी और वन विभाग को जानकारी दी, लेकिन तब तक वह दूसरे पेड़ पर चढ़कर भाग निकला।
विज्ञापन


आदमखोर कहलाता है
कबर बिज्जू जंगली जानवर बेहद ही खतरनाक होता है। कहा जाता है नेवले की तरह दिखने वाला यह जानवर इंसानी कब्र को खोदकर शव को खा जाता है। बिल्ली के आकार का कबर बिज्जू बेहद फुर्तीला होता है। इसे एशियन पाम सिवेट के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि कबर बिज्जू सर्वाहारी होता है। जिसका प्रमुख भोजन फल, कंदमूल और छोटे कीट पतंगे भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमोह रेंजर विक्रम चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तब तक वह भाग गया था। स्थानीय लोगों ने जो वीडियो बनाया है उसे देखकर यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता की वह जानवर कबर बिज्जू ही था। फिर भी लोगों से सावधानी रखने और दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed