फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh businessman coming after selling grocery items was beaten with stick and robbed of thousands of rupees

Damoh News: किराना सामग्री बेचकर आ रहे व्यापारी को डंडा मारकर हजारों की लूट, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Thu, 05 Sep 2024 09:55 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 09:55 AM IST
सार

युवक के द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद मडियादो थाना प्रभारी बृजेश पांडे द्वारा तत्काल पुलिस टीम संबंधित क्षेत्र में भेज दी गई। ताकि घटना की सत्यता पता चले और आरोपियों को पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
Damoh businessman coming after selling grocery items was beaten with stick and robbed of thousands of rupees
जानकारी देता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के मडियादो थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास बुधवार रात किराना व्यापारी के साथ बाइक सवार युवकों ने डंडा मारकर हजारों रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने रात में ही मडियादो थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मडियादो पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


हटा तहसील निवासी 36 वर्षीय किराना व्यापारी प्रदीप जैन ने बताया कि वह दोपहर में हटा और मडियादो थाना क्षेत्र के बीच पड़ने वाले गांव पांडाझीर, धूमा, देवरी, चकरदा आदि गांव में अपनी ओमनी कार से किराना सामग्री बेचने आए थे। रात में लौटते समय देवरी गांव से कुछ दूर एक पुलिया किनारे दो अज्ञात बाइक सवार खड़े थे। पुलिया के नजदीक पहुंचते ही उन्होंने मेरी गाड़ी रोकी और गुटका मांगा और कार से उतरने कहा। जैसे ही मैं नीचे उतरा एक युवक ने मेरी गर्दन पकड़ ली और दूसरे ने मेरे जेब में रखे लगभग 35,000 रुपये निकाल लिए। जब मेरे द्वारा विरोध किया गया तो दूसरे युवक द्वारा मेरे पैरों में डंडे मार दिए गए और एक डंडा मेरी गाड़ी में भी मारा और आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पीड़ित युवक ने अपने परिजनों को दी। पीड़ित अपने परिजनों के साथ मडियादो थाने पहुंचा, जहां उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई। युवक के द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद मडियादो थाना प्रभारी बृजेश पांडे द्वारा तत्काल पुलिस टीम संबंधित क्षेत्र में भेज दी गई, ताकि घटना की सत्यता पता चले और आरोपियों को पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed