फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   78 feet long tricolor rally held in Damoh on the occasion of Independence Day

Damoh: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व निकली 78 फीट लंबी तिरंगा रैली, सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं रहीं शामिल

Tue, 13 Aug 2024 03:38 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 03:38 PM IST
सार

MP: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि दमोह जिले में भी 9 अगस्त से लगातार कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में 13 अगस्त मंगलवार को एक विशाल 78 फीट लंबी तिरंगा रैली आयोजित की गई।

विज्ञापन
78 feet long tricolor rally held in Damoh on the occasion of Independence Day
तिरंगा लेकर चलते एनसीसी कैडेट्स

विस्तार

दमोह के तहसील ग्राउंड मैदान से मंगलवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 78 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्रों की मौजूदगी रही जो तिरंगे को लेकर चल रहे थे। तिरंगा रैली तहसील मैदान से रवाना होकर और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस तहसील ग्राउंड पहुंची। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के अलावा प्रशासनिक अधिकारियो की मौजूदगी रही।
विज्ञापन


बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते दमोह के तहसील ग्राउंड मैदान से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल हुए दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा कि यह देश की आजादी का पर्व है, इसलिए देश के प्रत्येक व्यक्ति को पूरे उत्साह और उमंग के साथ शामिल होना चाहिए। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हमें अपने घर पर तिरंगा लहराना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा दमोह जिले में भी 9 अगस्त से लगातार कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में 13 अगस्त मंगलवार को एक विशाल तिरंगा रैली आयोजित की गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस के जवान, सामाजिक संगठनों के अलग-अलग सेवाभावी सदस्य और आम जनता सभी लोग शामिल हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed