{"_id":"672b612d720c6c25c90fe487","slug":"damoh-54-dengue-patients-in-damoh-in-15-days-230-cases-this-year-the-reason-is-waterlogged-places-damoh-news-c-1-1-noi1223-2288008-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: 15 दिन में डेंगू के 54 मरीज सामने आए, इस साल 230 बीमार, दमोह में जगह-जगह पानी भरा रहने से फैली बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: 15 दिन में डेंगू के 54 मरीज सामने आए, इस साल 230 बीमार, दमोह में जगह-जगह पानी भरा रहने से फैली बीमारी
Wed, 06 Nov 2024 06:35 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 06:35 PM IST
सार
दमोह जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 15 दिन में 54 नए मरीज सामने आए हैं। 1 सितंबर से 5 नवंबर तक 230 डेंगू पॉजिटिव मामले रिपोर्ट हुए हैं, जबकि पिछले साल इस अवधि में 216 मामले थे। 2022 में यह आंकड़ा 71 था। प्रमुख कारण अधिक बारिश के बाद जलभराव और मच्छरों का पनपना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
डेंगू का मच्छर
- फोटो : social media
विस्तार
दमोह जिले में डेंगू के मरीजों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 15 दिनों में 54 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद कुल डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 230 तक पहुँच चुकी है। पिछले साल नवंबर तक 216 मरीज थे, जबकि 2022 में यह आंकड़ा सिर्फ 71 था।
विज्ञापन
इस वर्ष अब तक के मामलों की संख्या पिछले दो सालों से अधिक हो चुकी है, और नवंबर के अंत तक यह और बढ़ने की संभावना है। डेंगू के फैलने की मुख्य वजह अधिक बारिश के बाद जल भराव और मच्छरों का प्रजनन है। मलेरिया विभाग की लापरवाही और नगर पालिका की खराब फॉगिंग मशीनें भी समस्या को बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्रों में खासकर दमोह शहर के 39 वार्डों में 91 डेंगू पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसमें सिविल वार्ड और बजरिया वार्ड में ज्यादा मामले हैं, जहां नालियां चोक हैं और पानी निकासी की समस्या है।
विज्ञापन
नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र पटैल ने बताया कि बड़ी फॉगिंग मशीन में खराबी आ गई है, जबकि छोटी मशीन का उपयोग बाइक में बंधवाकर किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. मुकेश जैन ने मलेरिया विभाग की टीम को लार्वा सर्वे में लापरवाही न करने के निर्देश दिए हैं।
