फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   175 villagers of the displaced village Anarikheda of Rani Durgavati Tiger Reserve

MP: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के विस्थापित गांव के 175 ग्रामीणों को कर दिया अपात्र, अब कलेक्टर पहुंचे गांव

Thu, 19 Dec 2024 02:55 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2024 02:55 PM IST
सार

Damoh: सयुंक्त कलेक्टर अविनाश रावत ने बताया कि उनारीखेड़ा गांव का विस्थापन होना है। विस्थापित लोगों की सूची तैयार हुई थी, लेकिन 175 लोग उस सूची में आपत्र पाये गये थे। उन्होंने दमोह कलेक्टर के पास पात्र होने की शिकायत की थी।

विज्ञापन
175 villagers of the displaced village Anarikheda of Rani Durgavati Tiger Reserve
समस्या सुनते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघों को बसाने के लिए तेंदूखेड़ा ब्लॉक के ऊनारीखेड़ा गांव का विस्थापन किया जाना है। इसके विस्थापन की प्रक्रिया में सैकड़ों ग्रामीणों को वन विभाग ने अपात्र घोषित कर दिया था, जबकि यह लोग पात्र थे। ग्रामीणों ने दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से अपनी समस्या बताई और ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर कोचर वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने मोहली गांव पहुंचे। जहां उन्होंने सभी ग्रामीणों की समस्या सुनी और उनके दस्तावेज देखे। इसके बाद उन्हें आश्वासन दिया की जांच के बाद सभी ग्रामीणों को पात्र किया जाएगा और वन विभाग के अनुसार उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें जिस समय उनारीखेड़ा गांव के विस्थापन का सर्वें चल रहा था, जो लोग गांव में मिले उनको टीम ने पात्र कर दिया था। बाकि लोग इस प्रकिया में आपात्र हो गये थे। क्योंकि वह बाहर थे। जब लिस्ट जारी हुई तो कोई मजदूरी करने या अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए तेंदूखेड़ा में आकर रहने लगा तो कोई परिवार का भरण पोषण करने दूसरी जगह चला गया था। इसलिए ये सभी आपात्र हो गये थे। बाद में सभी अपात्र ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की, उसके बाद दमोह कलेक्टर खुद नोरादेही अभ्यारण राजस्व अमला लेकर पहुंचे और ग्रामीणों के बीच उनकी समस्या सुनी।
विज्ञापन


कलेक्टर ने सुनी समस्याएं
दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, संयुक्त कलेक्टर अविनाश रावत, तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरभ गंधर्व, नायब तहसीलदार चंदशेखर शिल्पी के साथ मुहली रेस्टहॉउस पहुंचे। उन्होंने नोरादेही डीएफओ अब्दुल अंसारी, उपवनमंडल अधिकारी रेखा पटेल की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनी उनके दस्तावेजों को देखा। उसके बाद आश्वासन दिया की जो पात्र होगा उनको मुआवजा मिलेगा। यदि किसी को कोई समस्या होती है तो वह दमोह कलेक्ट्रेट में आकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सयुंक्त कलेक्टर अविनाश रावत ने बताया कि उनारीखेड़ा झापन रेंज के अतर्गत आता है, उनका विस्थापन होना है। विस्थापित लोगों की सूची तैयार हुई थी, लेकिन 175 लोग उस सूची में आपत्र पाये गये थे। उन्होंने दमोह कलेक्टर के पास पात्र होने की शिकायत की थी। जिसके बाद कलेक्टर ने मुहली रेस्टहॉउस पहुंचकर उनकी समस्या सुनी और जो आपात्र हुये है उनके दस्ताबेजो की पुनः जांच करने के निर्देश दिये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed