फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh 15 feet long crocodile seen in the fields of Bhojpurahar, after panic among the farmers

Damoh: खेत में 15 फीट लंबा मगरमच्छ, किसानों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम, रेस्क्यू कर जलाशय में छोड़ा

Tue, 04 Feb 2025 09:34 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 04 Feb 2025 09:34 AM IST
सार

दमोह जिले में सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ हैं, जिनमें सबसे ज्यादा ब्यारमा नदी में पाए जाते हैं। इसके अलावा, अन्य नदियों में भी इनकी संख्या अधिक है। इसी कारण, अक्सर ये मगरमच्छ नदी-तालाबों से लगे आबादी क्षेत्र और खेतों में दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
Damoh 15 feet long crocodile seen in the fields of Bhojpurahar, after panic among the farmers
मगरमच्छ को पकड़ते वनकर्मी

विस्तार

दमोह जिले के सिग्रामपुर के भोजपुरहार में मंगलवार सुबह खेत में मगरमच्छ देख किसानों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद किसानों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। 
विज्ञापन


दरअसल, यह इलाका रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से घिरा हुआ है। निदान बीट के खेतों में दिखे मगरमच्छ की सूचना किसानों द्वारा वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सियों से बांधकर काबू में किया और फिर उसे सिंगौरगढ़ जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


डिप्टी रेंजर लाइक खान ने बताया कि दो-तीन दिन से खबर मिल रही थी कि गांव के आसपास खेतीहर भूमि में मगरमच्छ घूम रहा है, वह खेतों में छिपा बैठा है। सुबह जैसे ही किसानों को मगरमच्छ दिखा, हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सिंगौरगढ़ जलाशय में छोड़ा गया। गनीमत रही कि खेतों में छिपे मगरमच्छ को वहां काम कर रहे ग्रामीणों ने देख लिया और समय रहते वन विभाग को सूचना दी, जिससे उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दमोह जिले में सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ हैं, जिनमें सबसे ज्यादा ब्यारमा नदी में पाए जाते हैं। इसके अलावा, अन्य नदियों में भी इनकी संख्या अधिक है। इसी कारण, अक्सर ये मगरमच्छ नदी-तालाबों से लगे आबादी क्षेत्र और खेतों में दिखाई देते हैं।


पिछले साल नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आठ साल के बच्चे को एक मगरमच्छ अपने जबड़े में दबाकर ले गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा, कई ग्रामीणों पर भी मगरमच्छों द्वारा हमला किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। 
 

मगरमच्छ को पकड़ते वनकर्मी

मगरमच्छ को पकड़ते वनकर्मी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed