फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh 108 ambulance left the road and entered a ditch, there was no patient in the vehicle

Damoh News: सड़क छोड़कर खाई में जा घुसी 108 एंबुलेंस, वाहन में नहीं था कोई मरीज

Fri, 23 Aug 2024 06:01 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:01 PM IST
सार

दमोह में एंबुलेंस सड़क छोड़कर 10 फीट नीचे खाई में गिर गई। आगे पत्थर की बाउंड्री से जाकर टकरा गई। यदि पत्थर की बाउंड्रीवाल न होती तो 108 पानी में चली जाती। संयोग से एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था, वरना दुखद हादसा हो सकता था।  

विज्ञापन
Damoh 108 ambulance left the road and entered a ditch, there was no patient in the vehicle
खाई में घुसी एंबुलेंस

विस्तार

दमोह जिले के रजपुरा थाना अंतर्गत हरदूटोरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक 108 एंबुलेंस सड़क से उतरकर खाई में जा घुसी। सौभाग्य से, घटना के समय एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान वाहन चालक नशे में बताया गया है, जो एंबुलेंस के अंदर ही मौजूद था। जैसे ही एंबुलेंस खाई में गिरी, वहां स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 108 एंबुलेंस बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मरीज को छोड़ने के बाद हरदूटोरा गांव से लौट रही थी। गांव के समीप एंबुलेंस सड़क छोड़ 10 फीट नीचे खाई में जा घुसी और एक पत्थर की बाउंड्री से टकरा गई। यदि यह बाउंड्री नहीं होती, तो एंबुलेंस पानी से भरे क्षेत्र में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सड़क पर खींचकर वापस लाने में मदद की। चालक, जो नशे में था, कुछ देर बाद एंबुलेंस लेकर बटियागढ़ लौट गया। 
विज्ञापन


जब स्थानीय लोगों ने चालक से घटना के बारे में पूछा, तो वह सही तरीके से बोलने की स्थिति में नहीं था और उसकी जुबान लड़खड़ा रही थी। उसने स्वीकार किया कि उसने शराब पी रखी थी, लेकिन उसने कहां से शराब पी थी, इसकी जानकारी नहीं मिली। बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ, डॉ. श्रवण पटेल ने बताया कि वे इस मामले की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed