फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Crocodile attacked a goat Near pond, Forest Officials Bans Visiting Pond

Damoh News: तालाब पर पानी पी रहे बकरे का मगरमच्छ ने किया शिकार, वन विभाग ने लगाई जाने पर पाबंदी

Fri, 19 Jul 2024 04:30 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:30 PM IST
सार

दमोह के तालाब और नदियों के मगरमच्छ अब परेशानी का सबब बन गए हैं।  अब तालाब पर पानी पीने गए बकरे का मगरमच्छ ने शिकार किया है। रेस्क्यू होने तक वन विभाग ने तालाब पर जाने पर पाबंदी लगा दी है।  

विज्ञापन
Crocodile attacked a goat Near pond, Forest Officials Bans Visiting Pond
तालाब के समीप बैठा मगरमच्छ

विस्तार

दमोह जिले में इस समय मगरमच्छ का आतंक है। आए दिन लोगों पर हमले हो रहे हैं। गुरुवार को दमोह के मुड़ारी राजघाट गांव में बस्ती के पास बने एक तालाब में मगरमच्छ आ गया है। मगरमच्छ ने पानी पीने गए बकरियों के झुंड पर हमला बोल दिया। एक बकरे को जबड़े में जकड़ लिया। चरवाहे के चिल्लाने और पथराव करने से मगरमच्छ बकरे को छोड़कर तालाब के पानी में चला गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद बकरे की मौत होने गई।

विज्ञापन


डिप्टी रेंजर नेक नारायण खरे ने कहा कि बस्ती के समीप स्थित तालाब में मगरमच्छ ने बकरे पर हमला किया था। ग्राम मुंडारी निवासी गजराज बंसल ने बताया कि बकरी चराने के लिए मेरी मां गई हुई थी। दोपहर में गाव के पास बने तालाब में बकरियों को पानी पिलाने तालाब में ले गई थी। अचानक से मगरमच्छ ने बकरे पर हमला बोल दिया। चिल्लाने और पथराव की वजह से बकरे को छोड़कर मगरमच्छ तालाब के पानी में चला गया। बताया जाता है कि मुडारी राजघाट के रहवासी इलाके के तालाब में एक बड़ा मगरमच्छ और बच्चा ग्रामीणों को दिखाई दिया है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। तालाब में बच्चे, महिलाएं सभी लोग नहाने जाते हैं। ऐसे में तालाब में रहने वाले मगरमच्छ से लोगों को खतरा है। वन विभाग की टीम से मगरमच्छ के रेस्क्यू की मांग की है।
विज्ञापन


डिप्टी रेंजर नेक नारायण खरे ने बताया कि तालाब से मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अधिकारियों से बोलकर पिंजरा मंगवाया गया है। शीघ्र ही मगरमच्छ का रेस्क्यू किया जाएगा। जब तक मगरमच्छ पकड़ नहीं जाता है, कोई भी तालाब न जाए। मगरमच्छ हमलावर हो गया है। सतर्क और सुरक्षित रहें। दमोह जिले से लगी व्यारमा नदी में मगरमच्छों की संख्या अधिक होने से व्यारमा नदी की सहायक नदी-नालों के रास्ते से रहवासी इलाकों तक पहुंच रहे हैं। इससे मगरमच्छों का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed