{"_id":"678274ce0ba7bc09560ede1f","slug":"crime-news-minor-was-going-to-her-uncle-daughter-birthday-in-damoh-three-youths-kidnapped-and-raped-her-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: दमोह में चाचा की बेटी के बर्थडे में जा रही थी नाबालिग, तीन युवकों ने अपहरण कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: दमोह में चाचा की बेटी के बर्थडे में जा रही थी नाबालिग, तीन युवकों ने अपहरण कर किया दुष्कर्म
Sat, 11 Jan 2025 07:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:10 PM IST
सार
चाचा की बेटी के जन्मदिन में जा रही नाबालिग का तीन युवकों ने कार से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला सागर नाका चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले में देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में शुक्रवार रात एक नाबालिग का कार से अपहरण कर तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग अपने चाचा की बेटी के जन्मदिन में जा रही थी।
विज्ञापन
पीड़िता को युवकों ने अकेला देखकर पहले कार में जबरन बैठाया, फिर एकांत में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। देर रात लहूलुहान हालात में जब पीड़िता घर पहुंची तो परिजन उसे थाना लेकर आए। जहां पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध अनेक धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि एक गांव में बीती रात एक नाबालिग अपने चाचा के यहां उनकी बेटी का जन्मदिन मनाने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन युवक अपनी कार से निकल रहे थे। अकेली लड़की को देखकर आरोपियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद तीनों ने उसे पकड़कर जबरदस्ती अपनी कार में रखा और उसे गांव के बाहर तालाब के पास ले गए। जहां पर बारी-बारी से तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह बेसुध हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गए। इधर, नाबालिग किशोरी जख्मी हालत में अपने घर पहुंची और अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। देहात थाना प्रभारी मनीष सिंह का कहना है कि आरोपियों की कार की पहचान कर ली है। उन्हें खोजने के लिए टीमें लगी हुई है। जल्द ही आरोपी पलिस की गिरफ्त में होंगे।
