फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Couple going to visit Jageshwardham on Monday of Sawan Met With an Accident

Damoh News: सावन सोमवार को जागेश्वरधाम दर्शन करने जा रहे दंपति को बाइक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Mon, 29 Jul 2024 02:08 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:08 PM IST
सार

सावन के दूसरे सोमवार पर बाइक पर जागेश्वर धाम बंदकपुर दर्शन के लिए जा रहे दंपति को एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। उसके पति की हालत नाजुक बनी हुई है।   

विज्ञापन
Couple going to visit Jageshwardham on Monday of Sawan Met With an Accident
पंचनामा कार्यवाही करती पुलिस

विस्तार

दमोह जिले के भदोली गांव निवासी एक बाइक सवार दंपत्ति सावन सोमवार को बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बंदकपुर दर्शनों के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक को सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी और भाग निकला। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घायल पति गणेश (33) पिता स्वर्गीय कोमल रजक निवासी भदौली ने बताया कि वह अपनी पत्नी बबीता (31) के साथ सोमवार सुबह बहन के घर गया था। यहां से लौटकर वे जागेश्वर धाम बांदकपुर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तभी खंचारी गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए और करीब 2 घंटे तक घटनास्थल पर पड़े रहे। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी प्रधान आरक्षक शुभनारायण यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है और हिंडोरिया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अलग-अलग घटनाओं में दो और लोगों की मौत 
इसके अलावा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो और लोगों की मौत हुई है। देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत गुवारी गांव निवासी 32 वर्षीय राजू (पिता दौलत पटैल) का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जिले के देहात थाना क्षेत्र सागर नाका चौकी के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर सागर नाका चौकी प्रभारी अकरम खान ने शव की शिनाख्त मनीष (20) पिता सुकराम अहिरवार निवासी चंदोरा मडिया के रूप में की और परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed