फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Controversy broke out over sacks of salt during encroachment action

Damoh: अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान नमक की बोरियों को लेकर हुआ विवाद, तहसीलदार ने सख्त लहजे में कह दी ये बात

Sat, 11 May 2024 02:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 May 2024 02:17 PM IST
सार

Damoh: नगर पालिका में अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान नमक की बोरियां उठाने के मामले में विवाद हो गया। बता दें कि जब टीम कार्रवाई करने पहुंची तो वहां एक किराना व्यापारी की इसी बात को लेकर अधिकारियों से कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
Controversy broke out over sacks of salt during encroachment action
अतिक्रमण की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शनिवार को भी शुरू की गई और बकौली लाइन में जब नगर पालिका और राजस्व विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने पहुंचे। तब एक किराना व्यापारी अधिकारियों से विवाद करने लगा। उसने कहा कि उसकी जानकारी के बिना नमक की बोरियां क्यों उठाई जा रही है।

विज्ञापन


तब तहसीलदार मोहित जैन ने सख्त लहजे में उसे बताया कि 5 दिन से कार्रवाई चल रही है, कोई पीले चावल लेकर तुम्हारे यहां निमंत्रण देने नहीं आएगा कि अपनी नमक की बोरियां उठा लो। इसके बाद तहसीलदार के निर्देशन में नगर पालिका के कर्मचारियों ने सभी नमक की बोरियां जप्त कर ली और तहसीलदार ने व्यापारी पर चालानी कार्रवाई करने की भी बात कही।

विज्ञापन

बता दें शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में नगर पालिका, राजस्व अमला और पुलिस प्रशासन इन तीनों के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पिछले 5 दिन से की जा रही है। शनिवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लोग जब बकौली में अतिक्रमन हटाने पहुंचे, वहां सबसे अधिक किराना व्यापारी अपनी दुकानों का संचालन करते हैं। जिनके द्वारा दुकान के बाहर नमक व अन्य कई बोरियां रखी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार के निर्देश पर जब नगर पालिका के सफाई कर्मचारी एक दुकान के बाहर रखी नमक की बोरियां उठा रहे थे। तब व्यापारी विवाद करने लगा उसने कर्मचारियों से कहा कि उसकी जानकारी के बिना यह नमक की बोरियां कैसे उठाई जा रही है और वह कचरा गाड़ी में से यह नमक की बोरियां उठाकर वापस दुकान में रखने लगा। जैसे ही नगर पालिका कर्मचारियों ने दमोह तहसीलदार जैन को यह जानकारी दी तो वह दुकानदार के पास पहुंचे। 

दुकानदार ने कहा कि उसे किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई कि वह अपनी नमक की बोरियां उठा ले। तब तहसीलदार ने उसे बताया कि पिछले 5 दिनों से दमोह शहर में और बकौली में भी कार्रवाई चल रही है। तुम्हारे लिए अलग से कोई पीले चावल लेकर निमंत्रण देने नहीं आएगा कि अपनी बोरियां उठा लो। 


उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया इसके बाद सभी नमक की बोरियां जप्त कर उन्हें कोतवाली में रखवाया गया और तहसीलदार ने व्यापारी से चालानी कार्रवाई करने की भी बात कही। इसके बाद सभी व्यापारियों ने खुद ही अपनी दुकानों के बाहर रखी सामग्री धीरे-धीरे दुकान के अंदर कर ली और प्रशासन से बिना कुछ बोले कार्रवाई में सहयोग करने लगे। इस कार्रवाई के दौरान दमोह तहसीलदार मोहित जैन, नगर पालिका सीएमओ सुषमा धाकड़ के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed