फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Controversy broke out after assault with teller of Damoh Masjid Market

Damoh: टेलर से मारपीट में भिड़े हिंदू-मुस्लिम पक्ष, पुलिस ने संभाला मोर्चा, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

Mon, 05 Feb 2024 01:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 05 Feb 2024 01:28 PM IST
सार

जेल के पास रात 9:30 बजे चार असामाजिक तत्वों ने टेलर अंसार खान के साथ गाली-गलौज करते हुए झूमाझपटी कर मारपीट कर दी। इसके बाद हिंदू-मुस्लिम दोनों पक्ष के लोग एकजुट हो गए। पुलिस ने करीब 40 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज दो को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Controversy broke out after assault with teller of Damoh Masjid Market
थाने का घेराव करने पहुंचे लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह में मस्जिद के मार्केट में टेलरिंग का काम करने वाले टेलर के साथ शनिवार कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। कुछ देर बाद इस मारपीट ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि हिंदू-मुस्लिम दोनों तरफ से काफी लोगा इकटठा हो गए और मामले ने हिंसा का रूप ले लिया। घटना के बाद सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने मामले में दो को गिरफ्तार कर पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला। करीब 40 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है। मामला सिलाई के लिए दिए कपड़े की डिलीवरी से जुड़ा बताया जा रहा है। इस पूर घटनाक्रम में सीएम मोहन यादव ने भी जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिला जेल के पास रात 9:30 बजे चार असामाजिक तत्वों ने टेलर अंसार खान के साथ गाली-गलौज करते हुए झूमाझपटी कर मारपीट कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे हाफिज के साथ भी झूमाझटी की गई और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। जैसे ही लोगों को ये जानकारी लगी तो बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और घेराव कर दिया। भारीभीड़ के बीच व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। रात 11 बजे तक थाने में गहमा-गहमी का माहौल रहा। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ 294, 323, 506 और 427 धारा के तहत मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके बाद पुलिस फोर्स ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला।


वहीं हाफिज रिजवान जिला जेल के पास स्थित मस्जिद से रात 9:30 बजे घर के लिए लौट रहे थे। इस दौरान मस्जिद के मार्केट में अंसार टेलर की दुकान में चार लोग विवाद कर रहे थे। विवाद देखकर इमाम साहब बीच बचाव कराने पहुंचे तो उनके साथ भी बदसलूकी करते हुए उनकी गाड़ी को गिरा दिया। लोगों ने उनके साथ झूमाझटकी कर दी। इस बात को लेकर मुस्लिम समाज एकत्रित हुआ और हंगामा मचा दिया। हाफिज साहब इस मामले को लेकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचे। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी लगी तो वे लोग भी कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घेराव करने लगे। काफी देर यहां गहमा-गहमी का माहौल रहा।

इस संबंध में सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि टेलर की रिपोर्ट पर चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। दो को गिरफ्तार भी किया गया है। इमाम के साथ झूमाझटकी हुई है। जिन लोगों का विवाद है वह हाफिज को नहीं जानते थे। आवेदक ने बताया कि लालू शर्मा उनकी दुकान पर कपड़े सिलवाने के लिए डालकर गए थे, जो उन्होंने सिलकर दे दिए थे। इसके साथ उन्होंने पुराने कपड़े भी सिलने के लिए दिए थे, जो सिल नहीं पाए। इस बात पर वह गाली गलौज करने के लिए दुकान पर आए थे। उनके साथ राजू ठाकुर, विक्की शर्मा सहित एक अन्य थे उन्होंने मारपीट कर दी। हाफिज ने बीच बचाव किया तो उनकी कॉलर भी पकड़ ली।

रात भर हुई पुलिस की गस्त 
मामला बिगड़ते देख एएसपी संदीप मिश्रा, तहसीलदार, एसडीएम आरएल बागरी के साथ पुलिस फोर्स पैदल ही सड़कों पर उतरा और पूरी रात शहर में गस्त की गई ताकि किसी भी प्रकार के हालात न बिगड़ पाएं। मामले में एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि शनिवार की रात कुछ प्रदर्शनकारी कोतवाली पहुंचे थे, जिन्हें समझाइश देकर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन उनके द्वारा हंगामा किया गया था और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास किया गया था। जिन्हें बलपूर्वक हटाया गया था। ऐसे करीब 40 लोगों पर धारा 153 ए,141,147 के तहत मामला दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है। इसके बाद इनकी संख्या बढ़ भी सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed