फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Congress councilor reached the collector with a complaint against the Municipal Corporation CMO

Damoh: नगर पालिका CMO की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे कांग्रेस पार्षद, बोले- वार्ड में नहीं हो रहा काम

Tue, 11 Jun 2024 05:02 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2024 05:02 PM IST
सार

Damoh: नपा उपाध्यक्ष सुषमा विक्रम सिंह ने आरोप लगाए कि सीएमओ नियमित रूप से कार्यालय नहीं आती हैं। इसलिए उनसे अपनी समस्याएं भी नहीं सुना पाते हैं। वह ज्यादातर काम अपने घर से ही करती हैं और पार्षदों की बातों पर ध्यान नहीं देती है। जिससे वार्डवासी परेशान है।

विज्ञापन
Congress councilor reached the collector with a complaint against the Municipal Corporation CMO
कलेक्टर से शिकायत करते कांग्रेस पार्षद

विस्तार

दमोह की कांग्रेस शासित नगर पालिका के कांग्रेस पार्टी से जुड़े पार्षद मंगलवार को जनसुनवाई में सीएमओ की शिकायत लेकर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से मिले। इन पार्षदों का कहना है कि सीएमओ के द्वारा उनकी किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। वार्ड में साफ सफाई नहीं हो रही, लोग हमसे सवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


सिविल वार्ड पांच के पार्षद राजू बागीरा ने कहा कि शहर के लगभग सभी वार्डों में अव्यवस्थाएं फैली हैं। नियमित साफ सफाई न होने के कारण कचरों के ढ़ेर लगे हुए हैं। कई वार्ड ऐसे हैं, जहां पाइपलाइन नहीं पहुंची है। पानी की सप्लाई नियमित न होने से लोगों को परेशानी है। वार्ड के प्रतिनिधि होने के नाते लोग उनके पास अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। वह कई बार सीएमओ सुषमा धाकड़ से इस मामले में शिकायत कर चुके हैं और व्यवस्थाएं सुधारने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सीएमओ के द्वारा उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन


पार्षद व नपा उपाध्यक्ष सुषमा विक्रम सिंह ने आरोप लगाए कि सीएमओ नियमित रूप से कार्यालय नहीं आती हैं, इसलिए उनसे अपनी समस्याएं भी नहीं सुना पाते हैं। वह ज्यादातर काम अपने घर से ही करती हैं और पार्षदों की बातों पर ध्यान नहीं देती है। वार्डवासी परेशान है, इसलिए वह चाहते हैं कि कलेक्टर उन्हें निर्देशित करें, ताकि वार्ड वासियों की समस्याओं का समाधान हो सके। सिविल दो की पार्षद दुर्गेश नंदनी ने कहा कि वार्ड में नियमित सफाई नहीं होती। सीएमओ की लापरवाही लगातार बढ़ती जा रही है, इसलिए उन्हें हटाकर किसी अन्य अधिकारी को सीएमओ का चार्ज दिया जाए। पार्षदों ने कहा कि आगामी दिनों में यदि व्यवस्थाएं नहीं सुधरती हैं तो सभी पार्षद आगामी परिषद की बैठक में जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीएमओ सुषमा धाकड़ पर लग रहे आरोप के संबंध में उनका पक्ष जानने का प्रयास किया। उन्हें मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। सीएमओ के इस तरह से फोन रिसीव न करने से आम लोग भी परेशान हैं। यदि वह अपनी कोई परेशानी सीएमओ को बताना चाहें तो वह मोबाइल रिसीव नहीं करती। जिससे आम लोग भी परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed