फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   CM Mohan Yadav reached Sigrampur said this stage looks like Indrasan sent amount to accounts of Ladli Behna

MP News: सिग्रामपुर पहुंचे CM मोहन यादव बोले- यह मंच इंद्रासन जैसा लग रहा, लाड़ली बहनों के खाते में भेजी राशि

Sat, 05 Oct 2024 08:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Oct 2024 08:06 PM IST
सार

वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के मौके पर उनकी राजधानी सिग्रामपुर में कैबिनेट बैठक का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के विकास के संबंध में सरकार ने अपना विजन तैयार किया।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav reached Sigrampur said this stage looks like Indrasan sent amount to accounts of Ladli Behna
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक में आने वाले सिग्रामपुर में शनिवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इसमें मुखमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के साथ उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री और अधिकारियों की मौजूदगी रही। वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के मौके पर उनकी राजधानी सिग्रामपुर में इस कैबिनेट बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के विकास के संबंध में सरकार ने अपना विजन तैयार किया।

विज्ञापन


सीएम मोहन ने कहा, राज्य शासन ने मातृ शक्ति को सम्मान देते हुए स्वतंत्रता संग्राम, सुशासन, साहस जैसे क्षेत्रों में राष्ट्र के लिए योगदान देने वाली वीरांगनाओं, शासिकाओं की स्मृति में ये पहल की है। इसी के तहत आज वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर सरकार ने उनकी प्राचीन राजधानी बैठक का आयोजन किया। करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां उन्होंने कहा, आज का यह मंच इंद्र के इंद्रासन की तरह लग रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विरोधी कहते हैं सरकार लूटा रही
कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर संबोधित करते हुए कहा कि विरोधी हमसे कहते हैं सरकार लुटा रही है। इसलिए हम उनसे कहना चाहते हैं कि तुमने कभी दिया नहीं अब छाती पर सांप लोट रहा है तो तकलीफ हो रही है। नवरात्र के अवसर पर आज हमारी सरकार ने वीरांगना रानी दुर्गावती की धरती पर कैबिनेट बैठक की है। इसलिए हमने भी तय किया है कि आने वाले समय में लखपति बहना योजना पर काम होगा। आज लाड़ली बहनों के खाते में पैसे पहुंचे हैं। दमोह से लाखों लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरण की गई। 2023 से 2024 तक 632 करोड़ 16 लाख की राशि उज्ज्वला के माध्यम से हमारी सरकार ने दी है। 

साल 2024-25 में 18 हजार करोड़ से अधिक की राशि लाड़लियों के लिए दी है। दमोह की धरती पर आज दो लाख 50 हजार लाड़ली बहनों के खाते में राशि जारी की जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बहनों से कहा, चिंता मत करो राशि बढ़ती जाएगी। दमोह को पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। सिग्रामपुर में स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा, सीएम राइज स्कूल बनाया जाएगा। आज सिंगल क्लिक के माध्यम से पांच करोड़ 43 लाख की लागत से छह अलग-अलग कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है।

मंच से की यह घोषणाएं

  • किसानों और उनके परिवार के लिए आज हमने जीरो प्रतिशत ब्याज योजना को कायम रखने का निर्णय लिया है।

  • जैन समाज के लिए हमारी सरकार ने संकल्प पत्र के अनरूप जैन कल्याण बोर्ड का निर्माण सिग्रामपुर की धरती पर किया गया।

  • सिग्रामपुर में स्ट्रीट लाइट और मास्क लाइट भी लगाई जायेगी। रानी दुर्गावती के नाम पर मंगल भवन बनेगा। फलको नाला पर स्टॉप डैम, चेक डैम बनाए जाएंगे।

  • रानी दमयंती संग्रहालय दमोह का उन्नयन होगा। दमोह  के इतिहास में पहली बार आज रानी दुर्गावती का शासनकाल स्मरण कर कैबिनेट बैठक की गई है। इसलिए दमोह को पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा, जबेरा में स्वास्थ केंद्र, सीएम राइज स्कूल का निर्माण, रानी दुर्गावती मंगल भवन बनाया जाएगा, स्टाप डैम बनाए जाएंगे।

  • दमोह के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।


लाड़ली बहनों को दी राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को 1574 करोड़ की राशि जारी की जा रही है। 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को 332.72 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 24 लाख से अधिक बहनों को 450 में गैस रीफिल योजना के तहत 28 करोड़ की राशि का अंतरण किया गया है। सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा, बुंदेलखंड का विकास होगा। अपनी जमीन मत बेचना भले कर्ज ले आना।

मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में क्या निर्णय लिए गए। इसके बारे में पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया, जबलपुर मदन महल पहाड़ी पर संग्रहालय बनेगा। रानी दुर्गावती संग्रहालय मदन महल पहाड़ी के चारो तरफ विकास किया जाएगा। इसके लिए एक समिति बनाई है। इसमें चार मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें थिएटर और ओपन थिएटर भी होगा। शासकीय और स्वशासी महाविद्यालय को एक किया गया। नर्सिंग कॉलेज में दो श्रेणियां थी।पहले एमपी सरकार ने चिकित्सा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग को एक ही मंत्रालय बना दिया था। अब फिर से शासकीय और स्वशासी महाविद्यालय को एक ही यानी शासकीय महाविद्यालय कर दिया गया है।

कैबिनेट में जैन आयोग को मंजूरी मिली
मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा, जैन आयोग को मंजूरी दी है। एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष होगा। दिगंबर जैन समाज और श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष दो-दो साल के लिए होंगे। इनके ऑफिस और मानदेय का प्रबंध भी है। ये हमारे घोषणा पत्र का हिस्सा भी था। रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना प्रति हेक्टेयर 3,900 रुपये किसान को दिए जायेंगे। इसका लक्ष्य एक लाख हेक्टेयर का है। कोदो-कुटकी और रागी जैसी चीजों का उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य है। सीतानगर हवाई पट्टी को विकसित करने मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक सहमति दी है। आमसभा खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने सिंगोरगड़ पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed