फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Children playing cricket were shocked after seeing human skeleton in Malkhana.

Damoh News: मालखाने में मानव कंकाल देख क्रिकेट खेल रहे बच्चों के उड़े होश, थाना प्रभारी ने कही ये बात

Mon, 08 Jan 2024 01:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Jan 2024 01:55 PM IST
सार

Damoh News: दमोह के पथरिया पुलिस थाने के मालखाने में मानव कंकाल मिलने से क्रिकेट खेल रहे बच्चों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Children playing cricket were shocked after seeing human skeleton in Malkhana.
मालखाने में मिला मानव कंकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस के द्वारा यदि किसी सामग्री को जब्त किया जाता है तो उसे सुरक्षित मालखाने में रखा जाता है, लेकिन पथरिया पुलिस थाने के पुराने मालखाने में दरवाजे तक नहीं है और यह खंडहर में तब्दील हो गया है। रविवार को यहां एक नर कंकाल देख क्रिकेट खेल रहे बच्चे सहम गए और उन्होंने स्थानीय लोगों को सूचना दी।

विज्ञापन


बता दें कि जब मीडिया कर्मी भी वहां पहुंचे तो एक मानव खोपड़ी के साथ जब्त अन्य सामग्री कबाड़े की तरह डली थी। हालांकि पुलिस ने बताया कि यह नर कंकाल काफी पुराना है, जिसकी जांच चल रही है। बता दें कि पुराने मालखाने के सामने एक खेल मैदान है, जहां छोटे-छोटे बच्चे क्रिकेट खेलते रहते हैं। रविवार की दोपहर जब क्रिकेट खेलते समय उन बच्चों की गेंद मालखाने में चली गई और यह बच्चे गेंद खोजने मालखाने के अंदर गए तो वहां उन्हें नर कंकाल का सिर पड़ा मिला, जिससे वह डर के कारण वहां से भागे और स्थानीय लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई सूचना
सूचना मिलने के बाद मीडिया कर्मियों ने यहां आकर देखा तो नर कंकाल का सिर डला था, जिसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। नर कंकाल की पूरी हड्डियां यहां वहां पड़ी थी और पास में खोपड़ी डली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंकाल बोरी में बंधा हुआ रखा था
वहीं इस संबंध में पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला के बताए अनुसार अज्ञात नर कंकाल वर्ष 2012-13 के आसपास का है, जो पथरिया के ग्राम बरधारी गांव में मिला था। जिसका निराकरण अभी नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो वह कंकाल बोरी में बंधा हुआ रखा था जो खुले आसमान के नीचे रखा था। धूप, बारिश के कारण बोरी फट गई और नर कंकाल आसपास बिखर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed