फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Chief Minister Dr. Mohan Yadav Will Be In Damoh to file nomination of Rahul Singh

Damoh News: राहुल सिंह कल भरेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव आएंगे,  तीन गुल्ली से होगा रोड शो

Wed, 03 Apr 2024 08:17 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 03 Apr 2024 08:17 PM IST
सार

दमोह लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी राहुल सिंह गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दमोह आ रहे हैं। वे इस दौरान एक रोड शो भी निकालेंगे।  

विज्ञापन
Chief Minister Dr. Mohan Yadav Will Be In Damoh to file nomination of Rahul Singh
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

विस्तार

दमोह लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह का नामांकन कराने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दमोह आएंगे। यहां एक रोड शो होगा। सभा का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन दाखिल होने का क्रम जारी है। गुरुवार को दमोह भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी का नामांकन दाखिल करने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहली बार दमोह आ रहे हैं। वह दमोह में एक रोड शो भी करेंगे। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी राहुल सिह लोधी के नामांकन पत्र को दाखिल करेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे दमोह पहुंचेंगे। वह तीन गुल्ली चौराहे से रोड शो के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करने की रैली में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, लखन पटेल के अलावा दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैया, पूर्व मंत्री एवं विधायक पं गोपाल भार्गव, विधायक उमा देवी खटीक के साथ अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन


तीन गुल्ली से होगा रोड शो
जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि मुख्यमंत्री का रोड शो तीन गुल्ली से दोपहर दो बजे प्रारंभ होकर स्टेशन चौराहा, घंटाघर, अंबेडकर चौक होते हुए जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेगा। वहां पर आभार सभा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed