{"_id":"65757da395cd26b2ee0c71fa","slug":"case-registered-against-young-man-who-committed-online-fraud-in-damoh-temple-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: मंदिर में ऑनलाइन ठगी; दान की राशि हड़पने के लिए युवक ने किया ये अनोखा जुगाड़, पुजारी ने पकड़ा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: मंदिर में ऑनलाइन ठगी; दान की राशि हड़पने के लिए युवक ने किया ये अनोखा जुगाड़, पुजारी ने पकड़ा, केस दर्ज
Sun, 10 Dec 2023 02:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 10 Dec 2023 02:28 PM IST
सार
दमोह में अनोखी ठगी का मामला देखने को मिला। मंदिर की चढ़ावे की रकम हड़पने के लिए युवक की हरकत को पुजारी ने पकड़ा। पुलिस ने दर्ज किया मामला।
विज्ञापन
मंदिर में चिपकाया क्यूआरकोड।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के हटा में अनोखी ठगी का मामला सामने आया है जहां एक युवक ने मंदिर का चढ़ावा हड़पने के लिए खुद के खाते का क्यूआर कोड मंदिर में चिपका दिया। मंदिर के पुजारी ने पुलिस में उसकी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ऑनलाइन के दौर में कुछ पड़े-लिखे बेरोजगार युवक अपनी रोजी रोटी चलाने श्रम करने के बजाय जालसाजी में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। ऐसी ही एक अनोखी ठगी का मामला दमोह जिले के हट में देखने को मिला। दमोह का हटा ब्लाक के खमरगौर गांव निवासी शुभम चौबे ने मंदिर की दान राशि हड़पने में ही अपना दिमाग लगा दिया। उसने अपने खाते के क्यूआर कोड की पेपर प्रिंट निकालकर चंडीजी मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में चस्पा कद दिया, ताकि दान दाता ट्रस्ट के खाते का क्यूआर कोड समझकर दान की राशि पे कर सकें और राशि सीधी उसके खाते में पहुंच सके।
विज्ञापन
पुजारी ने एक रुपये फोन-पे किया तब हुआ खुलासा
इस क्यूआर कोड पर जब पुजारी नीरज गोश्वामी की नज़र पड़ी तो उन्होंने एक रुपये फोन-पे किया तो शुभम चौबे का नाम स्क्रीन पर देखकर चौंक गए। पुजारी ने तुरंत चंडीजी ट्रस्ट के सदस्यों से संपर्क किया और जालसाजी की पुष्टि होने पर हटा पुलिस थाने में लिखित शिकायत कर शुभम चौबे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में हटा टीआई मनीष मिश्रा का कहना है कि आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
