फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Case of rape of a minor in Damoh

Damoh News: नाना ने नाबालिग नातिन के साथ किया दुष्कर्म, 24 घंटे में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 03:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 16 Mar 2024 03:46 PM IST
सार

Damoh News: जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 14 वर्षीय नातिन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस पूरे मामले के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Case of rape of a minor in Damoh
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पर रिश्ते के नाना ने ही अपनी 14 वर्षीय नातिन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना करीब डेढ़ माह पहले की है। शुक्रवार को पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी नाना को गिरफ्तार किया गया।


 

डेढ़ माह पुरानी है घटना
घटना 31 जनवरी 2024 की है, जब नाना ने मासूम नातिन को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की मां ने बताया कि पारिवारिक कारणों और लोकलाज के चलते घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दे रहे थे, लेकिन फिर मां ने हिम्मत दिखाई और दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी नाना को बटियागढ़ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। नाबालिग पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया तब जाकर मां अपनी नाबालिग बेटी को लेकर 15 मार्च को बटियागढ़ थाना पहुंची। बटियागढ़ थाना में आरोपी नाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाशी शुरू की और शनिवार सुबह आरोपी को बटियागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed