फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Case of fight in Damoh District Panchayat President's bungalow reached police station

Damoh: जिला पंचायत अध्यक्ष के बंगले में मारपीट, कार की टूट फूट को लेकर हुआ हंगामा, कोतवाली पहुंचे दोनों पक्ष

Sat, 03 Feb 2024 07:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 Feb 2024 07:38 PM IST
सार

एक पक्ष ने बताया कि चार महीने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल के वाहन चालक ने जबलपुर नाका चौकी के पास उसकी कार में पीछे से टक्कर मार दी थी। मरम्मत का वादा करके पैसे न देने को लेकर झगड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Case of fight in Damoh District Panchayat President's bungalow reached police station
झगड़े के बाद कोतवाली पहुंचे दोनों पक्ष। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल के सरकारी बंगले पर शनिवार दोपहर दो लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल  मीडिया पर वायरल हुआ है। एक पक्ष के लोग मामले की शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर बाद दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। इसके बाद आपसी राजीनामे की बात भी सामने आने लगी। पुलिस ने अभी किसी भी पक्ष की तरफ से मामला दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष की कार ने मारी थी टक्कर
पीड़ित प्रकाश दुबे और साहिल तिवारी इस मामले में शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे। वहां दोनों ने बताया कि करीब 4 महीने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल के वाहन चालक ने जबलपुर नाका चौकी के पास उसकी कार में पीछे से टक्कर मार दी थी। उनका काफी नुकसान हुआ था और भांजी को भी चोट आई थी। इसके बाद अध्यक्ष पति गौरव पटेल ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह वाहन के सुधार कार्य का पूरा खर्च उठाकर गाड़ी की मरम्मत करा देंगे।
विज्ञापन


 इसलिए हमने कोई रिपोर्ट नहीं की। कई बार पैसे मांगें, लेकिन वह नहीं दे रहे थे। शनिवार को उन्होंने पैसे देने के लिए बंगले पर बुलाया था। उन्हें बताया कि कार में सुधार कार्य का 38000 रुपये का बिल हुआ है तो उनके कर्मचारियों ने आकर 7000 रुपये दे दिए। हमने उनसे कहा कि 7000 बहुत कम है तो गौरव पटेल के ड्राइवर और करीब 10 लोगों ने उनके ऊपर गर्म चाय फेंकी, कपड़े फाड़े और मारपीट की। उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने परिचितों को दी और बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मारपीट के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पति गौरव पटेल ने पहले कहा कि उनके बंगले में कुछ असामाजिक तत्व घुस आए थे। उन्होंने उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद जब वह कोतवाली पहुंचे तो उन्होंने और उनके साथियों ने कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है वह आपस में निपट लेंगे। वहीं, कोतवाली टीआई आनंद सिंह ने बताया कि दोनों ही पक्ष थाने पहुंचे हैं और आपस में इस मामले में सामजस्य बनाने के लिए आपस में चर्चा कर रहे हैं। इसलिए अभी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed