{"_id":"66110acb830a953b4801b539","slug":"cargo-truck-full-of-cow-bones-was-caught-again-in-damohs-bansatarkheda-village-there-is-no-ban-on-killing-of-cows-damoh-news-c-1-1-noi1223-1572151-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह में गौवंश की हत्या पर नहीं लग रही रोक, फिर पकड़ा गया हड्डियों से भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह में गौवंश की हत्या पर नहीं लग रही रोक, फिर पकड़ा गया हड्डियों से भरा ट्रक
दमोह के बांसातारखेड़ा गांव में फिर गौवंश की हड्डियों से भरा मालवाहक पकड़ा गया है। तीन आरोपियों को भी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। जिले में गौवंश की हत्या रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार शाम देहात थाना क्षेत्र के बांसातारखेड़ा गांव के पास गौवंश की हड्डियों से भरे मालवाहक को हिंदू संगठनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
बजरंग दल बांसातारखेड़ा के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली थी कि दमोह की तरफ से ट्रक में गौवंश की हड्डी भरकर सागर ले जाई जा रही हैं। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए। मामले की जानकारी लगते ही ट्रक के चालक ने गांव के बाहर से दूसरे रास्ते से जाने लगा। जानकारी लगते ही संगठन के लोगों ने घेराबंदी कर मालवाहक को रोका। इसमें लोड प्लास्टिक की बोरियों को खोला गया तो उसके अंदर गौवंश की हड्डी भरी हुई थी। अधिकतर हड्डी में चमड़ा भी लगा हुआ था। जिससे स्पष्ट है कि यह हड्डियां दो से तीन दिन पहले की है। पकड़े गए आरोपी मकसूद खान, राजा खान एवं अरबाज बताए जा रहे हैं। इन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। बजरंग दल के जिला संयोजक शंभू विश्वकर्मा ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी बांसा तारखेड़ा गांव के पास एक ट्रक में गौवंश की हड़डियां मिली थी। उस समय भी दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था। इसके बावजूद भी पुलिस की लापरवाही के चलते गौवंश हत्या रूकने का नाम नहीं ले रही है। देहात थाना प्रभारी रवींद्र बागरी का कहना है कि अभी इस मामले में कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।