फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Car, pothole bus and bike rider hit by punctured trolley loaded with bricks

Damoh: बीच सड़क पर खड़ी ईंटों से भरी पंचर ट्रॉली से टकराई कार, स्कूली बस और बाइक सवार, एक युवक गंभीर घायल

Wed, 19 Jun 2024 06:26 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2024 06:26 PM IST
सार

Damoh: दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर पाटन मार्ग पर सड़क पर खड़ी ईंटों से भरी पंचर ट्रॉली से तीन वाहन टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए और वाहन चालक घायल हो गए। गनीमत रही की कोई बड़ी जनहानि नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Car, pothole bus and bike rider hit by punctured trolley loaded with bricks
सड़क पर खड़ी ईंटों से भरी ट्रॉली

विस्तार

जानकारी के अनुसार पाटन तेंदूखेड़ा मार्ग पर पंडा बाबा से 2 किमी दूर ईंटों से भरी एक ट्रॉली के दोनों टायर पंचर हो गए। जिससे ट्रैक्टर चालक ईंटों से भरी ट्राली को बीच सड़क पर खड़ा करके मौके से चला गया। हाईवे पर बीच सड़क पर खड़ी पंचर ईंटों से भरी ट्राली से एक टवेरा कार टकराई और एक स्कूली बस ट्राली से टकरा गई। हादसे में तवेरा कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी वाहन से पाटन स्वास्थय केंद्र से जबलपुर ले जाया गया।
विज्ञापन


वहीं नई स्कूल बस भी एक कार को बचाने के चक्कर में सड़क पर खड़ी ट्राली से टकरा गई और सामने से क्षतिग्रास्त हो गई। सड़क पर खड़ी पंचर ट्रॉली से तीन बाइक सवार भी टकराकर घायल हो गए जो इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। क्योंकि घटनास्थल से पाटन पास होने के कारण वह तेंदूखेड़ा छोड़कर पाटन स्वस्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां पर बाइक सवारों ने इलाज कराया। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार छतरपुर जिले के गंजबासोदा से तवेरा कार लेकर जबलपुर जा रहे संजय शर्मा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पाटन के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि संजय शर्मा का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है अंदरुनी चोटें आई हैं। वहीं घटनास्थल पर मिले गोलू मालवीय ने बताया कि वह इंदौर के पीतमपुर से स्कूल की बस छोड़ने के लिए जबलपुर जा रहा था, लेकिन रास्ते में सड़क पर खड़ी पंचर ट्रॉली से बस एक कार को बचाने के चक्कर में टकरा गई। हादसे में बस और एक टवेरा कार सामने से बुरी तरह से क्षतिग्रास्त हो गए। घटना की सूचना तेन्दूखेड़ा पुलिस और डायल 100 को दी गई है। मौके पर पहुंची डायल 100 के पायलट व पुलिसकर्मियों द्वारा पंचर ट्रॉली से ईंटों को उतारकर ट्रॉली के आजू-बाजू सड़क पर रखा गया, जिससे कोई और घटना ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed