फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Burnt body of a woman found wrapped in a quilt in Narsinghgarh

Damoh: रजाई में लिपटा मिला महिला का 10 दिन पुराना जला हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 24 Dec 2023 02:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Dec 2023 02:16 PM IST
सार

Damoh: नरसिंहगढ़ चौकी के समीप मजार के पास अज्ञात महिला का रजाई में लिपटा जला हुआ शव मिला है। बता दें कि आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है। शव करीब दस दिन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Burnt body of a woman found wrapped in a quilt in Narsinghgarh
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी के समीप मजार के पास अज्ञात महिला का रजाई में लिपटा जला हुआ शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मौके पर एसपी सुनील तिवारी, सीएसपी अभिषेक तिवारी, एफएसएल, फिंगरप्रिंट टीम और थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर पहुंचे और नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी से जानकारी ली और घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन


शव जला हुआ मिला
नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रशीता कर्मी ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है, लेकिन शिनाख्ती नहीं हो पाई है। आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है। अज्ञात महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष की बताई जा रही है। वहीं शव के पास रजाई मिली है और शव जला होने के साथ ही सड़ा-गला हुआ है।
विज्ञापन


सुनसान इलाके में फेंका गया शव
ये अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव को इसी रजाई में लपेटकर इस सुनसान इलाके में फेंका गया है। शव करीब दस दिन पुराना लग रहा है। इधर, एसपी ने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द शिनाख्त करने और इस मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed