फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Brother-in-law riding a bike fell from the under-construction bridge, brother-in-law died in hospital

Damoh News: निर्माणाधीन पुलिया से नीचे गिरे बाइक सवार जीजा-साले, इलाज के दौरान जीजा ने तोड़ा दम

Fri, 24 May 2024 10:48 AM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2024 10:48 AM IST
सार

दमोह में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों एक बाइक पर सवार थे और निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर गए थे। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। 

विज्ञापन
Brother-in-law riding a bike fell from the under-construction bridge, brother-in-law died in hospital
पुलिया पर पड़ी बाइक

विस्तार

दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेरिया मार्ग पर गुरुवार रात बाइक सवार जीजा-साले एक निर्माणाधीन पुलिया से बाइक सहित नीचे गिर गए। इस हादसे में जीजा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि साले को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रसोइया गांव निवासी हरीश पिता परशु बंसल (18) अपने साले अजय पिता नन्हे भाई बंसल (22) के साथ बाइक से अपने घर रसोइया गांव जा रहा था। दोनों बाइक सवार जैसे कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेरिया मार्ग में बन रहे पुलिया के समीप पहुंचे बाइक सहित नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद मजदूरों ने तत्काल कुम्हारी थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने साले-जीजा को पुल से निकालकर कुम्हारी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां हरीश की इलाज के दौरान मौत हो गई और साले अजय बंसल को गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भिजवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही कुम्हारी थाना प्रभारी रोहित कुमार द्विवेदी, एएसआई राजेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मार्ग नहीं किया डायवर्ट
शुक्रवार सुबह ग्रामीण भी घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिया के समीप किसी भी प्रकार के बैरिकेड या सांकेतिक परिवर्तन मार्ग बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इससे यह हादसा हो गया। निर्माण एजेंसी की यह लापरवाही है, जिससे एक युवक की जान चली गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed