फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   British era FIR registered against three in case of collapse of Hakganj veranda

Damoh News: हाकगंज बरंडा गिरने के मामले में तीन के खिलाफ FIR, शॉपिंग मॉल के लिए खुदाई से कमजोर हुई थी नींव

Wed, 22 May 2024 04:57 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:57 PM IST
सार

शनिवार को दमोह का ब्रिटिश कालीन बरंडा गिर गया था। शॉपिंग मॉल बनाने के लिए खुदाई चल रही थी, जिससे बरंडा की नींव कमजोर हुई और वह भरभराकर ढह गया।  

विज्ञापन
British era FIR registered against three in case of collapse of Hakganj veranda
मलवे में दबी पोकलेन मशीन

विस्तार

दमोह के ब्रिटिश कालीन हाकगंज बरांडा गिरने के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर 48 घंटे में एसडीएम ने इस मामले की जांच की और प्रतिवेदन सौंपा है। इसके बाद पुलिस ने बरांडा के समीप शॉपिंग मॉल का निर्माण कर रहे सोनू बजाज के साथ ही दो अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। एक महिला आरोपी भी इसमें शामिल है।

विज्ञापन


शॉपिंग मॉल निर्माण के लिए खुदाई के दौरान शनिवार रात करीब 10 बजे हाकागंज बरांडा का एक हिस्सा अचानक ढह गया। खुदाई कर रही पोकलेन मशीन पर मलबा जा गिरा। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तत्काल ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची थी। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और मलबे में दबे पोकलेन मशीन चालक जितेंद्र पिता बहादुर लोधी, 22 वर्ष, और परिचालक सुनील पिता सत्यमान लोधी, 18 वर्ष, दोनों निवासी हरईया थाना कैमोर जिला कटनी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। रविवार को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर मौके पर पहुंचे। लोगों से जानकारी लेने के बाद जांच कर 48 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


तीन पर एफआईआर दर्ज
एएसपी संदीप मिश्रा ने बताया की अनुविभागीय अधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर स्वपनिल उर्फ सोनू पिता सुदर्शन बजाज, मशीन ऑपरेटर जितेन्द्र कुमार पिता बहादुर लोधी और बजाज परिवार की एक महिला के खिलाफ बगैर अनुमति निर्माण करने से लोक संपत्ति को हानि होने, लोगों के जान-माल को खतरे में डालने, मौके पर लोंगो के बीच भय पैदा करने, लोगों के सामने रोजगार का संकट पैदा करने संबंधी धाराओं में कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। जिन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है उनमें धारा 427, 287, 288, 336 भादवि, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed