फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Bloody conflict in land dispute case registered against six people

Damoh News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले फावड़ा, कुल्हाड़ी, लाठी और तलवार, छह लोगों पर मामला दर्ज

Sat, 22 Jun 2024 07:21 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2024 07:21 PM IST
सार

नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया, ग्राम हिनौती आजम में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष होने पर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा था। दोनों ही पक्षों के लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Damoh News Bloody conflict in land dispute case registered against six people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम हिनौती आजम में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों ही पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। फावड़ा, कुल्हाड़ी, लाठी डंडे और तलवार, जिसे जो मिला हमला करता गया। एक पक्ष के लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


विवाद की वजह एक बाड़ी की जमीन पर दीवार उठाने को लेकर हुआ है। इसमें गोपाल राठौर, ललिता साहू निवासी हिनोती आजम के घर में घुसकर सोहेल खान के परिवार के लोगों ने हमला किया है। घटना की सूचना पर मिलने पर घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां से घायलों की हालत गंभीर होने पर दमोह से जबलपुर रेफर किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के सोहेल खान, अलाउद्दीन खान, शमसुन खान भी खूनी संघर्ष में घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया, ग्राम हिनौती आजम में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष होने पर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा था। कमलेश उर्फ कमलू पिता गोपाल राठौर 35 ग्राम हिनौती आजम निवासी की रिपोर्ट पर सोहेल खान अलाउद्दीन खान, समसुन खान हिनौती आजम और समसुन पति अलाउद्दीन खान 40 निवासी हिनौती आजम की रिपोर्ट पर गोपाल साहू, कमल साहू, ललित साहू के खिलाफ धारा 294 323 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed