{"_id":"662decfd0e62e158350cebf8","slug":"bjp-leader-attacked-in-damoh-for-not-paying-for-liquor-said-to-be-close-to-the-minister-of-state-for-animal-husbandry-damoh-news-c-1-1-noi1223-1642050-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर मंत्री के करीबी पर बदमाशों ने बका से किया हमला, जबड़ा कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर मंत्री के करीबी पर बदमाशों ने बका से किया हमला, जबड़ा कटा
Sun, 28 Apr 2024 02:03 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 02:03 PM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। मैंने नहीं दिए तो उन्होंने मुझ पर हमला कर घायल कर दिया। पथरिया थाना के एसआई संतोष सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इलाज कराते घायल टीकाराम
विस्तार
दमोह के पथरिया में शराब के पैसे नहीं देने पर भाजपा नेता पर हमला हो गया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल टीकाराम जिले के पथरिया विधानसभा से भाजपा विधायक और प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल के करीबी हैं। टीकाराम पर शनिवार की रात पथरिया में कुछ लोगों ने शराब के पैसे नहीं देने पर बका से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के जबड़े पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नारायण बंसल और माधव बंसल ने टीकाराम पटेल से शराब पीने के लिए रुपए मांगे थे। उन्होंने रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने दन हमला कर दिया, हमले में उनका जबड़ा कट गया है। आसपास मौजूद लोग टीकाराम को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल ने बताया कि आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। मैंने नहीं दिए तो उन्होंने मुझ पर हमला कर घायल कर दिया। उधर, पथरिया थाना में पदस्थ एसआई संतोष सिंह ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल रेफर कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
