फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Bansa triple murder case: Reward declared on absconding accused, lookout notice issued

Damoh: बांसा तिहरा हत्याकांड मामले में फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, विदेश भागने की आशंका के चलते नोटिस जारी

Tue, 02 Jul 2024 09:42 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 02 Jul 2024 09:42 AM IST
सार

Damoh: दमोह जिले के देहात थाना के बांसा तारखेड़ा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दस हजार रूपए का इनाम घोषित किया यह राशि बढ़ाई भी जा सकती है। साथ ही आरोपियों के विदेश भागने की आशंका के चलते लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
Bansa triple murder case: Reward declared on absconding accused, lookout notice issued
मामले की जानकारी देते एसपी

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना के बांसा तारखेड़ा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दस हजार रूपए का इनाम घोषित किया यह राशि बढ़ाई भी जा सकती है। साथ ही आरोपियों के विदेश भागने की आशंका के चलते लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


बता दें इस तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मामले में फरार शेष तीन आरोपी बिल्डर राकी सुरेखा, उसके मैनेजर मोनू प्रजापति सहित सजल विश्वकर्मा पर यह इनाम घोषित किया गया है। ऐसे में आगामी दिनों में भी पुलिस को कोई अपेक्षित सफलता नहीं मिलती तो संभागीय अधिकारियों के निर्देश पर इनामी राशि को बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन


लुकआउट नोटिस जारी
दूसरी और मामले में पुलिस को यह आशंका नजर आ रही है की बिल्डर राकी सुरेखा सहित अन्य आरोपी देश छोड़कर भी भाग सकते है। इसी आशंका के चलते पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया है ताकि उनके विदेश फरार होने की संभावना को रोका जा सके। एसपी ने यह स्पष्ट किया कि फिलहाल सामने आई जांच में मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यदि कोई नए तथ्य सामने आते है तो और भी लोगों को मामले में आरोपी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जून को हुआ था तिहरा हत्याकांड
बता दें 24 जून की सुबह बांसा गांव में आरोपी राजा विश्वकर्मा, सजल विश्वकर्मा और उसके चाचा गोलू विश्वकर्मा ने उमेश विश्वकर्मा, होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा और उसके भतीजे विकास विश्वकर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने इन तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया था और एक आरोपी राजेंद्र विश्वकर्मा पर भी मामला दर्ज किया था। हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी राजा और गोलू विश्वकर्मा सहित राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था।


जबकि सजल हत्याकांड से ही फरार है। इसके बाद जांच के दौरान बिल्डर रोकी सुरेका और उसके मेनेजर मोनू प्रजापति पर भी मामला दर्ज कर आरोपी बनाया था। तीनों आरोपी तभी से फरार हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने आरोपी को पिस्टल उपलब्ध कराई, पैसे की मदद की और भागने में सहयोग किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में उपयोग की गई पिस्टल को नरसिंहपुर से बरामद कर लिया है। अब पुलिस सरगर्मी से फरार हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed