फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Bank management should make arrangements for bank security SP gave instructions to bank managers

Damoh: 'बैंक प्रबंधन करे बैंक सुरक्षा के इंतजाम,' 41 लाख की लूट के बाद एसपी ने बैंक मैनेजरों को दिए निर्देश

Fri, 17 May 2024 03:57 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2024 03:57 PM IST
सार

हटा थाना प्रभारी ने बताया, बैंक में कैमरे लगे होने चाहिए, चौकीदार होना चाहिए। अग्नि शामक यंत्र सहित अन्य जो भी सुरक्षा के प्रबंध हो सकते हैं, वह किए जाएं। सभी बैंकों के मैनेजर को सतर्कता रखने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Damoh Bank management should make arrangements for bank security SP gave instructions to bank managers
सुरक्षा के निर्देश देते थाना प्रभारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के फतेहपुर में मध्यांचल बैंक में हुई 41 लाख रुपये की लूट की घटना के बाद एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने सभी बैंकों के मैनेजर को अपनी बैंक में संपूर्ण सुरक्षा के प्रबंध करने के लिए कहा है। ताकि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना घटित न हो पाए।

विज्ञापन


दमोह एसपी सोमवंशी एवं हटा एसडीओपी नीतेश पटेल के निर्देशन में हटा थाना प्रभारी मनीष कुमार के द्वारा हटा के समस्त बैंक शाखाओं के प्रबंधकों के साथ शुक्रवार को एक बैठक आयोजित कर बैंक की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। हटा थाना प्रभारी ने बताया, बैंक में कैमरे लगे होने चाहिए, चौकीदार होना चाहिए। अग्निशामक यंत्र सहित अन्य जो भी सुरक्षा के प्रबंध हो सकते हैं, वह किए जाएं। सभी बैंकों के मैनेजर को सतर्कता रखने की बात कही गई है। इस घटना के बाद बैंक प्रबंधकों ने सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन


बता दें, मगरोन थाना के फतेहपुर गांव में संचालित मध्यांचल ग्रामीण बैंक में मंगलवार की रात 41 लाख रुपये की लूट की घटना हुई थी, जिससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही घंटे में लूट का खुलासा कर दिया था और बैंक का चपरासी ही मुख्य आरोपी निकला था, जिसने अपने दो साथियों के साथ यह लूट कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 41 लाख रुपये की राशि भी बरामद कर ली थी। जिले के इतिहास में यह अभी तक की सबसे बड़ी घटना थी, जिसके बाद प्राइवेट और सरकारी सभी बैंकों के प्रबंधक सतर्क हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed