फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   An unknown accused murdered a two and a half month old child at Damoh railway station

Damoh News: दमोह रेलवे स्टेशन पर ढाई महीने के बच्चे की हत्या, अज्ञात बदमाशों ने मां और पिता को भी पीटा

Sat, 08 Jun 2024 12:49 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2024 12:49 PM IST
सार

दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस चौकी है। इन दोनों के बीच एक अज्ञात आरोपी ने एक मासूम और उसके माता-पिता के साथ मारपीट की। हमले में मासूम की मौत हो गई। ऐसे में स्टेशन की सुरक्षा में सवाल खड़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन
An unknown accused murdered a two and a half month old child at Damoh railway station
पुलिस चौकी के बाहर रोती बिलखती मां।

विस्तार

दमोह रे लवे स्टेशन पर शनिवार सुबह 6 बजे एक अज्ञात आरोपी ने मां की गोद में सो रहे ढाई महीने के बच्चे के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने मां और पिता के साथ भी मारपीट की और फिर फरार हो गया। दंपति ने जीआरपी पुलिस से मदद मांगी, उसके बाद चौकी पहुंचकर केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दमोह के मडियादो थाना के घोघरा गांव में रहने वाला 21 साल का लेखराम आदिवासी दिल्ली में मजदूरी करता है। शनिवार सुबह वह गोंडवाना एक्सप्रेस से अपनी पत्नी रामसखी और ढाई माह के बच्चे शिवम के साथ दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर उतरा था। बच्चे का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह उसे दमोह में ही डॉक्टर को दिखाना चाह रहा था। इसके लिए वह दिन निकलने का इंतजार करने लगा और प्लेटफार्म क्रमांक एक पर अपनी पत्नी व बच्चे के साथ बैठ गया। कुछ देर बाद वह अपने भाई से कॉल पर बात कर उसे दमोह आने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान काले कलर का कुर्ता और भगवा कलर की धोती पहने एक अज्ञात आरोपी आया और उसने मां की गोद में सो रहे बच्चे को लेकर मारपीट शुरू कर दी। साथ ही बच्चे की मां को भी पीटना शुरू कर दिया। लेखराम बीच बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और वहां से फरार हो गया। मारपीट से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पिता लेखराम ने आरोप लगाया कि जिस समय आरोपी मारपीट कर रहा था, उस दौरान उसने जीआरपी के पुलिसकर्मी से उन्होंने मदद मांगी, लेकिन पुलिस कर्मी ने उसे ही गालियां देकर भगा दिया। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और डायल हंड्रेड पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित जीआरपी चौकी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी चौकी प्रभारी महेश कोरी ने बताया कि लेखराम आदिवासी अपनी पत्नी के साथ शनिवार सुबह दिल्ली से गोंडवाना एक्सप्रेस के जरिए दमोह स्टेशन पर उतरा था। उसके बेटे की तबीयत खराब थी, वह लोग अपने बच्चे के साथ प्लेटफार्म क्रमांक एक पर बैठे थे। इस दौरान एक अज्ञात आरोपी ने बच्चे और मां और लेखराम के साथ मारपीट कर दी, जिसमें बच्चे की मौत हो गई है। मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। पीड़ित ने एक पुलिसकर्मी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है, उसकी जांच भी की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

  
दो पुलिस चौकी के बीच हुई घटना
दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस चौकी है। इन दोनों के बीच में एक मासूम की हत्या उसके माता, पिता के सामने कर दी गई। इससे दमोह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed