फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Alcoholics created havoc in the village, worried villagers reached the police station at midnight

Damoh News: गांव में बिकने वाली अवैध शराब पीकर शराबियों ने मचाया उत्पात, परेशान ग्रामीण आधी रात को पहुंचे थाने

Thu, 20 Jun 2024 09:09 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 20 Jun 2024 09:09 AM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप था कि भजिया गांव में अवैध शराब बिक्री के चलते बच्चे, युवा नशे के आदी हो रहे हैं, शराबियों के आतंक से महिलाएं सुरक्षित नहीं है। वह घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं।

विज्ञापन
Alcoholics created havoc in the village, worried villagers reached the police station at midnight
नारेबाजी करते ग्रामीण

विस्तार

दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम भजिया में आधी रात को अवैध शराब बेचने वालों ने शराब पीकर गांव में जमकर आतंक मचाया। जिससे परेशान सैकड़ों ग्रामीण रात को नोहटा थाने पहुंच गए। उन्होंने गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने समेत उत्पात मचाने वाले शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि भजिया गांव में अवैध शराब बिक्री के चलते बच्चे, युवा नशे के आदी हो रहे हैं, शराबियों के आतंक से महिलाएं सुरक्षित नहीं है। वह घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। हालत यह हो गई है की शाम ढलते ही महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती हैं। बीती रात अवैध शराब की बिक्री करने वालों ने ग्रामीण राजेश सिंह और अमर सिंह के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


इसी विवाद को लेकर शराबियों के आतंक से भयभीत सैकड़ों की संख्या में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण थाने पहुंचे। भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष सुजान सिंह, किसान मोर्चा प्रांतीय अध्यक्ष शोभा सिंह, जनपद सदस्य भुजबल सिंह ने शराबियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं होती तो बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जबाबदेही नोहटा पुलिस, शासन और प्रशासन की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed