{"_id":"66a4d5fbfede1264140d4034","slug":"after-giving-the-check-for-the-marriage-scheme-the-animal-husbandry-minister-said-that-this-is-the-beginning-of-a-new-life-hence-live-together-ladli-bahanas-amount-will-reach-the-account-before-rakshabandhan-damoh-news-c-1-1-noi1223-1934970-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: विवाह योजना के चेक देकर पशुपालन मंत्री लखन पटेल बोले- नए जीवन की शुरुआत है, मिल जुल कर रहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: विवाह योजना के चेक देकर पशुपालन मंत्री लखन पटेल बोले- नए जीवन की शुरुआत है, मिल जुल कर रहना
Sat, 27 Jul 2024 07:25 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 07:25 PM IST
सार
लखन पटेल ने कहा, मैं सभी बहनों से कहना चाहता हूं कि यदि आपके घर कोई जन प्रतिनिधि पहुंचता है तो आप उसे राखी जरूर बांधे। मुख्यमंत्री ने सभी से इच्छा जाहिर की है कि जो भी जनप्रतिनिधि रक्षाबंधन के दौरान भ्रमण पर जाएं, वह बहनों से राखी बंधवाएं।
विज्ञापन
चेक देते पशुपालन मंत्री लखन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक में सात जुलाई को आयोजित हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करने वाले वर, वधुओं को शनिवार को चेक का वितरण किया गया। पशुपालन मंत्री लखन पटेल की मौजूदगी में 49,000 रुपये की राशि के चेकों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर मंत्री लखन पटेल ने दांपत्य जीवन शुरू करने वाले सभी जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि आपने अपने नए जीवन की शुरुआत की है। इसमें एक दूसरे के प्रति प्रेम और आदर बनाकर रखें, ताकि जीवन बेहतर चल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक अगस्त को रक्षाबंधन के पहले आप सभी लाड़ली बहनों के खाते में ढाई-ढाई सौ रुपये की राशि आएगी और पांच अगस्त तक सभी के खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि पहुंचेगी। ताकि आप अच्छे से रक्षाबंधन का पर्व माना सकें, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी से इच्छा जाहिर की है कि जो भी जनप्रतिनिधि रक्षाबंधन के दौरान भ्रमण पर जाते हैं, वह बहनों से राखी बंधवाएं।
विज्ञापन
मैं सभी बहनों से कहना चाहता हूं कि यदि आपके घर कोई जन प्रतिनिधि पहुंचता है तो आप उसे राखी जरूर बांधे। चेक वितरण का यह कार्यक्रम पथरिया के शादी हाल में आयोजित किया गया। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं अपने पतियों के साथ चेक लेने के लिए पहुंचीं।
