फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Aerial firing and stone pelting to spread terror in the village

MP News: गांव में दहशत फैलाने को लेकर की हवाई फायरिंग व पथराव, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद

Thu, 01 Feb 2024 01:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 Feb 2024 01:49 PM IST
सार

MP News: दमोह में लोगों के बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक बदमाश युवक गांव के एक परिवार को निशाना बनाकर परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी द्वारा गाली गलौज करते हुए पथराव किया और गोलियां भी चलाई गई।

विज्ञापन
Aerial firing and stone pelting to spread terror in the village
घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में आने वाले नदरई गांव में लोगों के बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक बदमाश युवक गांव के एक परिवार को निशाना बनाकर परेशान कर रहा है। उसके द्वारा लगातार पीड़ित के घर पर पत्थर फेंके जा रहे हैं, घर के सामने बंदूक से हवाई फायर किए जा रहे हैं। पूरा परिवार दहशत में है।

विज्ञापन


बुधवार की रात करीब 12 बजे आरोपी भूपेंद्र ठाकुर ने फिर अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित प्रजापति परिवार के घर पर पथराव किया और गोलियां चलाकर दहशत फैलाई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित खुमान प्रजापति ने बताया की आरोपी शराब पीकर बेवजह उन्हें परेशान कर रहा है। घर पर पथराव कर रहा है, जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


आरोपी खुलेआम घूम रहा
पत्नी पार्वती प्रजापति ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए पथराव किया और गोलियां भी चलाई। हम काफी दहशत में है, इसलिए पथरिया थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करने आए। पथरिया टीआई रजनी शुक्ला ने पीड़ित परिवार की शिकायत दर्ज कर ली है और  आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन फिलहाल आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार दहशत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed