फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Administration's bulldozer ran on liquor shop, encroachment removed in the presence of police force.

Damoh News: शराब दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 07 Jun 2024 02:51 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2024 02:51 PM IST
सार

तहसीलदार मोहित जैन ने बताया स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नाले पर अतिक्रमण कर शराब दुकान संचालित की जा रही है। राजस्व न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Administration's bulldozer ran on liquor shop, encroachment removed in the presence of police force.
शराब दुकान को हटाती जेसीबी

विस्तार

दमोह शहर के जबलपुर नाका पर संचालित एक शराब दुकान का अतिक्रमण शुक्रवार सुबह प्रशासन द्वारा हटा दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। राजस्व विभाग के अधिकारियों के सामने जेसीबी की मदद से शराब दुकान का एक हिस्सा ढहा दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, जबलपुर नाका पर संचालित शराब दुकान एक शासकीय नाले पर अतिक्रमण कर बनाए गए कमरे में संचालित हो रही थी। एक रिटायर पुलिसकर्मी पुरुषोत्तम तिवारी के द्वारा इस नाले पर कमरे का निर्माण कर शराब दुकान के लिए दे दिया गया था। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार इसका विरोध किया जा रहा था। उन्होंने राजस्व न्यायालय में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई और 30 मई को तहसीलदार के द्वारा इस अतिक्रमण को हटाने का आदेश पारित किया गया। शुक्रवार सुबह तहसीलदार मोहित जैन, सीएसपी अभिषेक तिवारी के साथ देहात थाना और कोतवाली पुलिस जबलपुर नाका पहुंची और शराब दुकान को हटा दिया गया।
विज्ञापन


कुछ ही घंटे में शराब दुकान का एक हिस्सा पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। इसके बाद आम चोपरा सरपंच जयपाल यादव के द्वारा पूरी जगह का सीमांकन करने के लिए तहसीलदार मोहित जैन को एक आवेदन दिया है। क्योंकि, अभी भी एक हिस्से में शराब दुकान संचालित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार मोहित जैन ने बताया स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नाले पर अतिक्रमण कर शराब दुकान संचालित की जा रही है। राजस्व न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए शराब दुकान को हटाने का आदेश पारित किया था। इसके बाद दुकान संचालक को सूचना दे दी गई थी कि जो भी सामग्री है, वह स्वयं हटा ले, नहीं तो प्रशासन उसे खुद हटा देगा। शुक्रवार सुबह पुलिस बल की मौजूदगी में शराब दुकान के अतिक्रमण को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed