{"_id":"66852dba683a7a505800bb55","slug":"administrations-bulldozer-moved-inside-the-old-collectorate-illegal-encroachment-was-removed-damoh-news-c-1-1-noi1223-1854830-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पुराने कलेक्ट्रेट के अंदर ही चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पुराने कलेक्ट्रेट के अंदर ही चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाया गया
Wed, 03 Jul 2024 05:32 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:32 PM IST
सार
पुराने कलेक्ट्रेट परिसर वर्तमान में महिला बाल विकास,आबकारी, बीईओ कार्यालय, जनपद कार्यालय के साथ अन्य कार्यालय संचालित होते हैं। यहां अधिकारियों की आवाजाही कम रहती है इसी कारण बड़ी संख्या में यहां टपरे रखकर अतिक्रमण किया गया था।
विज्ञापन
जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण
विस्तार
दमोह के पुराने कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंदर फैले अवैध अतिक्रमण को बुधवार दोपहर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में हटाया गया। नगर पालिका का अमला यहां जेसीबी लेकर पहुंचा और सड़क पर रखे अवैध टपरों को एक-एक कर हटा दिया गया।
बता दें कि जिला न्यायालय के पास में पुराना कलेक्ट्रेट परिसर है। जहां एक समय में कलेक्ट्रेट का संचालन होता था, लेकिन पिछले कई वर्षों से नए कार्यालय भवन में कलेक्ट्रेट संचालित हो रही है। इस पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में आज भी कई शासकीय कार्यालय संचालित होते हैं, लेकिन यहां अवैध तरीके से स्टांप बेचने वाले लोगों ने अतिक्रमण कर लिया गया था। इसके साथ ही कई अवैध टपरे रखकर उनमें फोटो कॉपी मशीन रखकर दुकानों का संचालन भी किया जा रहा था। बुधवार दोपहर कलेक्टर के निर्देशन में नगर पालिका का अमला जेसीबी लेकर पहुंचा। इस दौरान कई लोगों ने अपने टपरे खुद ही हटा लिए और जो पक्का अतिक्रमण था उसे जेसीबी की सहायता से हटाया गया।