फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Accused in case of death of two and a half month old child at Damoh station arrested from Chhatarpur district

Damoh: स्टेशन पर ढाई महीने के बच्चे की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, शॉर्ट पीएम में चोट नहीं, जानें मामला

Sun, 09 Jun 2024 09:22 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2024 09:22 AM IST
सार

जीआरपी डीएसपी सारिका पांडे का कहना है कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बच्चे को चोट नहीं निकली है। यह भी जानकारी सामने आई है कि बच्चा अति कुपोषित था। जांच के लिए विसरा लिया गया है। मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Accused in case of death of two and a half month old child at Damoh station arrested from Chhatarpur district
स्टेशन पर मोजूद दम्पत्ति

विस्तार

दमोह रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह ढाई महीने के बच्चे शिवम आदिवासी के साथ मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने देर रात छतरपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम कमलेश विश्वकर्मा से पूछताछ की जा रही है। बच्चे को मारने के बाद आरोपी स्कूटी से दमोह से सागर रोड होते हुए छतरपुर भाग गया था।

विज्ञापन


उधर, जिस बच्चे की मौत को हत्या माना जा रहा था वह अतिकुपोषित था, शॉर्ट पीएम में किसी तरह की चोट सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि बच्चा अति कुपोषित था। ऐसे में रेलवे पुलिस ने मर्ग कायम किया है। बच्चे की विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


दरअसल, दमोह के मडियादो थाना के घोघरा गांव में रहने वाला 21 साल का लेखराम आदिवासी दिल्ली में मजदूरी करता है। शनिवार सुबह वह गोंडवाना एक्सप्रेस से अपनी पत्नी रामसखी और ढाई माह के बच्चे शिवम के साथ दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर उतरा था। बच्चे का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह उसे दमोह में ही डॉक्टर को दिखाना चाह रहा था। इसके लिए वह दिन निकलने का इंतजार करने लगा और प्लेटफार्म क्रमांक एक पर अपनी पत्नी व बच्चे के साथ बैठ गया। कुछ देर बाद वह अपने भाई से कॉल पर बात कर उसे दमोह आने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान काले कलर का कुर्ता और भगवा कलर की धोती पहने एक अज्ञात आरोपी आया और उसने मां की गोद में सो रहे बच्चे को लेकर मारपीट शुरू कर दी। साथ ही बच्चे की मां को भी पीटना शुरू कर दिया। लेखराम बीच बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और वहां से फरार हो गया। मारपीट से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
मासूम की मां राम सखी ने बताया था कि उसे नहीं पता, आरोपी कौन था। मैं बेटे को पानी पिला रही थी तभी अचानक वो आया और उसने पीटना शुरू कर दिया। मेरे पति ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। मासूम के पिता लेखराम ने बताया कि घटना के समय वहां रेल पुलिसकर्मी मौजूद थे मैंने उनसे मदद मांगी, तो वो गालियां देने लगे। उनके सामने ही आरोपी भाग गया।  वो पुलिसकर्मी कह रहा था कि तुम्हारा बेटा मर गया है, उसे लेकर जाओ। इसके बाद मैंने 100 नंबर डायल किया तब पुलिस वहां पहुंची और उसके बाद रेलवे पुलिस ने सुनवाई की। 


आगे का घटनाक्रम
पहले पुलिस इस मामले को हत्या मानकर चल रही थी, लेकिन शनिवार शाम दमोह एसपी ऑफिस से लेटर जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि थाना जीआरपी के द्वारा नवजात की मौत में हत्या को स्पष्ट नहीं किया गया है। जीआरपी थाना ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। बच्चे की पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच बढ़ाई जाएगी। दोपहर करीब 2 बजे जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मासूम का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद माता-पिता के साथ मासूम के शव को गांव भिजवा दिया गया। जीआरपी डीएसपी सारिका पांडे का कहना है कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बच्चे को चोट नहीं निकली है। यह भी जानकारी सामने आई है कि बच्चा अति कुपोषित था। जांच के लिए विसरा लिया गया है। इधर, देर रात दमोह पुलिस का प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि आरोपी को छतरपुर जिले के गुलगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। संभवतः आज पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed