फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Accused from Gwalior had stolen tires worth lakhs in Damoh three accused arrested

Damoh News: ग्वालियर से आए आरोपियों ने दमोह में चुराए लाखों के टायर, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2024 09:01 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2024 09:01 AM IST
सार

एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि टायर चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए टायर भी बरामद कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन
Accused from Gwalior had stolen tires worth lakhs in Damoh three accused arrested
जब्त टायरों के साथ खड़ी पुलिस

विस्तार

दमोह के टायर हाउस में हुए लाखों के टायर चोरी का खुलासा हो गया। ग्वालियर जिले से आए आरोपियों ने ही दमोह के इमलाई गांव में संचालित मां शारदा टायर हाउस से 21 टायर चुराए थे। सभी आरोपियों को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से टायर और चोरी में उपयोग किया गया ट्रक बरामद कर पुलिस ने अरोपियों को  न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन


यह है पूरा घटनाक्रम
देहात थाना के इमलाई गांव में मां शारदा टायर हाउस संचालित है। दुकान संचालक अभय असाटी निवासी मांगज वार्ड दो ने दस अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि नौ अप्रैल की रात वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गये थे। अगले दिन कर्मचारी सौरभ पटेल ने फोन पर सूचना दी कि दुकान का शटर उखड़ा है और ऊपर की ओर उठा हुआ है। दुकान पर जाकर देखा तो दुकान का शटर खुला था अंदर जाकर देखा तो ट्रक के 21 नए टायर चोरी हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया।
विज्ञापन


एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर एएसपी संदीप मिश्रा और सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में देहात थाना टीआई रविंद्र बागरी के द्वारा टीम का गठन किया गया और सायबर सेल टीम की मदद भी ली गई। सायवर सेल टीम की मदद से जिला शिवपुरी में एक संदेही ट्रक की पहचान की गई जिसके बाद पुलिस टीम शिवपुरी पहुंची और ट्रक को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों के साथ ट्रक हाउस से टायर चोरी करना स्वीकार्य कर लिया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए ट्रक के टायर और घटना में उपयोग किया गया ट्रक जब्त कर दमोह लाया गया और आराोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आरोपी हुए गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में इरफान शाह पिता शब्बीर शाह 24 निवासी मोहना थाना जिला ग्वालियर, शकील पिता शम्मू शाह 36 निवासी मोहना थाना जिला ग्वालियर, सुखबिंदर सिंह बडेच पिता हरदेव सिंह 24 निवासी चकसेरपुर थाना इंडोरी जिला भिंड को गिरफ्तार किया गया।  एक आरोपी शानू खान निवासी थाना मोहना जिला ग्वालियर फरार है। आरोपियों के पास से 13 नये टायर कुल कीमत तीन लाख 31 हजार रुपये, ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 7221 कुल कीमत 11 लाख, तीन एंड्राइड मोबाइल कीमत 35000 रुपये बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed