फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A young man was attacked with a knife and stick behind the railway station

Damoh News: युवक पर चाकू-लाठी से हमला, मां ने कहा- एक महिला ने बेटे को फंसाकर दूसरे प्रेमी से कराया

Sun, 30 Jun 2024 09:07 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2024 09:07 AM IST
सार

कोतवाली के एसआई प्रदीप चौधरी ने बताया कि लालू ने राजा मारूताल को रेलवे स्टेशन के पीछे हनुमान मंदिर के पास बुलाया था। वहां अशोक और एक अन्य ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
A young man was attacked with a knife and stick behind the railway station
घायल के बयान दर्ज करती पुलिस

विस्तार

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पीछे लोको क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक राजा विश्वकर्मा पर तीन लोगों ने चाकू और लाठियों से हमला कर दिया। घायल युवक को उसकी मां जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसने एक महिला पर पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


घायल किशन तलैया निवासी राजा पिता दशरथ विश्वकर्मा 25 की मां ममता विश्वकर्मा ने कहा कि एक आरती नाम की महिला अपने दो पतियों को छोड़कर तीसरे पति अशोक के साथ रहती है। उसने अपने पति और तीसरे प्रेमी लालू से बेटे पर हमला कराया है। मां ने बताया कि आरती लड़कों को अपने जाल में फंसाती है। कुछ समय पहले उसने मेरे बेटे राजा को फसाया था और अब मेरे बेटे के पैसे खत्म हो गए तो उसने मेरे एक रिश्तेदार लालू को फंसा लिया।
विज्ञापन


महिला ने रात में उसे धोखे से स्टेशन के पास बुलाया और लालू और अपने पति अशोक के साथ मिलकर उस पर चाकुओं और लाठियों से हमला करा दिया। जिला अस्पताल पहुंचे कोतवाली के एसआई प्रदीप चौधरी ने बताया कि लालू ने राजा मारूताल को रेलवे स्टेशन के पीछे हनुमान मंदिर के पास बुलाया था। वहां अशोक और एक अन्य ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अस्पताल में भर्ती है। उसके बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed