फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh young man going to another village died due to lightning it rained in Bandakpur and Hata

Damoh: दूसरे गांव जा रहे युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत, बांदकपुर और हटा क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश

Thu, 27 Jun 2024 09:36 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2024 09:36 PM IST
सार

हटा क्षेत्र के मड़ियादो में बारिश होने से जंगली नालों से पानी की धार निकलने लगी, जिससे जंगली जानवरों को भी काफी राहत मिल गई है। वहीं, शाम को बांदकपुर में भी तेज बारिश हुई है और दमोह में हल्की बारिश हुई है।

विज्ञापन
Damoh young man going to another village died due to lightning it rained in Bandakpur and Hata
जमीन पर पड़ा युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पटी मोहरा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार को जिले के बांदकपुर और हटा क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई है, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है। वहीं, दमोह में शाम के समय हल्की बारिश हुई है। लेकिन रात तक तेज बारिश होने की उम्मीद भी है। क्योंकि आसमान में बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पटी गांव में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से पटी निवासी रोशन पिता हल्ले आदिवासी (29) की मौत हो गई। मृतक पटी गांव से मोहरा गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में खेत से जाते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही तेजगढ़ थाना प्रभारी स्टॉफ के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


इसके साथ ही हटा क्षेत्र के मड़ियादो में बारिश होने से जंगली नालों से पानी की धार निकलने लगी, जिससे जंगली जानवरों को भी काफी राहत मिल गई है। वहीं, शाम को बांदकपुर में भी तेज बारिश हुई है और दमोह में हल्की बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed