फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A truck loaded with wheat went out of control and overturned in Jabera of Damoh Jabalpur Highway

Damoh News: दमोह जबलपुर हाइवे पर हादसा, गेहूं से भरा ट्रक पलटा, चालक और परिचालक घायल

Thu, 13 Jun 2024 12:47 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 13 Jun 2024 12:47 PM IST
सार

चालक संदीप यादव ने बताया हमें खुद समझ में नहीं आया ट्रक कैसे मोड़ पर पलट गया, जबकि,स्पीड भी सामान्य थी। अचानक से हादसा हो गया। राहत की बात रही हादसे में चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित हैं।  

विज्ञापन
A truck loaded with wheat went out of control and overturned in Jabera of Damoh Jabalpur Highway
सड़क किनारे पलटा ट्रक

विस्तार

दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर जबेरा तालाब की मोड़ पर गुरुवार सुबह गेहूं से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चालक परिचालक घायल हो गए और गेहूं के बोरे सड़क पर फेल गए। घायलों को इलाज के लिए जबेरा अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन


हादसा गुरुवार की सुबह 4 बजे का बताया जा रहा है। गेहूं से लोड ट्रक क्रमांक आर जी 11 जीडी 9255 जबलपुर वेयरहाउस से सागर मधुर वेयरहाउस गेहूं के बोरे लेकर जा रहा था। जबेरा में तालाब की मोड पर ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चालक संदीप यादव, परिचालक राहुल तिवारी बाल बाल बच गए, उन्हें मामूली चोटें आई है।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल की मदद से दोनों घायलों को जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डॉक्टर के द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। चालक संदीप यादव ने बताया हमें खुद समझ में नहीं आया ट्रक कैसे मोड़ पर पलट गया, जबकि,स्पीड भी सामान्य थी। अचानक से हादसा हो गया। राहत की बात रही हादसे में चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed