फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A three-year-old innocent died after drinking palm oil

Damoh News: तीन साल के मासूम ने धोखे से पिया तारपीन का तेल, सांस लेने में हुई परेशानी, जबलपुर ले जाते समय मौत

Tue, 18 Mar 2025 10:23 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 10:23 AM IST
सार

तारपीन का तेल पीने से बच्चे को उल्टियां और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे जबलपुर रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A three-year-old innocent died after drinking palm oil
बच्चे को जबलपुर ले जाते परिजन

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के इमलाई गांव  में रहने वाले तीन वर्षीय मासूम ने घर में खेलते समय गलती से तारपीन का तेल पी लिया। उसे गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। बच्चे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव, कल से 3 दिन बारिश का अलर्ट,आज भी छाएंगे बादल होगी बूंदाबांदी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इमलाई गांव निवासी महेश विश्वकर्मा का तीन वर्षीय बेटा गोविंद रविवार शाम घर में खेल रहा था। इसी दौरान एक शीशी में रखा तारपीन का तेल उसने गलती से पी लिया। इसके बाद बच्चे को उल्टियां होने लगीं, मुंह से तेल की बदबू आई और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर महेश लोधी, डॉक्टर विक्रम पटेल और डॉक्टर सोनू शर्मा ने बच्चे का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। स्थिति गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बच्चे को बचाने के लिए नर्स शैफी चौरसिया और नूरजहां परवीन ने एंबुलेंस में उसे ऑक्सीजन लगाकर जबलपुर भेजा, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजन बच्चे का शव वापस जिला अस्पताल लेकर आए, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मप्र विधानसभा का बजट सत्र, हंगामेदार हो सकता है छठवां दिन, बजट और मंडला एनकाउंटर पर चर्चा

क्या है तारपीन का तेल?
तारपीन का तेल ऑयल पेंट में मिलाने के काम आता है। लोहे के दरवाजों या अन्य लोहे की वस्तुओं पर ऑयल पेंट करने में इसका उपयोग किया जाता है। यह ऑयल पेंट को पतला करता है और उसकी चमक बढ़ाता है। संभावना है कि घर में किसी लोहे की वस्तु पर पेंट करने के लिए ताड़पीन का तेल रखा गया होगा, जिसे मासूम ने गलती से पी लिया।
 
ये वीडियो देखिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed