फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A speeding car went out of control and entered a shop on Sagar-Jabalpur bypass.

Accident News: सागर-जबलपुर बाईपास पर हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी; चालक हुआ घायल

Sat, 11 May 2024 06:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 May 2024 06:21 PM IST
सार

Accident News: सागर-जबलपुर बाईपास पर एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर समीप ही एक दुकान के अंदर जा घुसी। इस हादसे में चालक आनंद जैन गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
A speeding car went out of control and entered a shop on Sagar-Jabalpur bypass.
कार क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के सागर-जबलपुर बाईपास पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर समीप ही एक दुकान के अंदर जा घुसी और दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए पीछे से निकलकर खेत में जाकर पलट गई। इस हादसे में चालक आनंद जैन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सागर मार्ग पर पड़ने वाले परसोरिया गांव निवासी आनंद पिता छोटेलाल जैन (48) कार से जबलपुर मार्ग की ओर जा रहे थे। सागर-जबलपुर बायपास पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और एक्सीलेटर की रफ्तार बढ़ गई, जिसके बाद अनियंत्रित कार बाईपास पर बनी एक दुकान में घुस गई। वहां रखी बाइक को कुचलते हुए पीछे की ओर पलट गई। इस हादसे में दुकान और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय दुकान पर कई लोग खड़े थे और जैसे ही कार दुकान में घुसी लोगों ने यहां वहां भागकर अपनी जान बचाई। जब कार पलटी तो चालक के घायल होने उसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और उसके परिजनों को सूचित किया। मामले की जानकारी जबलपुर नाका पुलिस को भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed